Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
yogesh-rathi-nagpur-awarded

योगेश राठी को उत्कृष्ट संयोजक पुरस्कार

नागपुर। विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की गत 20 अक्टूबर की गढ़चिरौली सभा में महेश नवमी पर्व 2024 के प्रदेश संयोजक गोपाल मालपानी ने महेश नवमी के विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें नागपुर जिला महेश नवमी पर्व 2024 के मुख्य संयोजक योगेश राठी को जिला महेश नवमी 2024 के उत्कृष्ट संयोजक का प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नागपुर जिला माहेश्वरी सभा का महेश नवमी पर्व के उत्कृष्ट आयोजन के लिए तृतीय पुरस्कार देकर अभिनंदन किया गया। नागपुर जिला अंतर्गत बड़ी तहसील नगर माहेश्वरी सभा नागपुर को महेश नवमी शोभा यात्रा के शानदार आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित विशेष पुरस्कार दिया गया। नागपुर जिला अंतर्गत सावनेर तहसील के केलोद के आनंद गांधी परिवार को मातृपूजन वीडियो प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार देकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मंच पर महासभा के निवर्तमान सभापति श्यामसुंदर सोनी, संयुक्त मंत्री दिनेश राठी, कार्यसमिति सदस्य रमेश मंत्री, विदर्भ प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष दामोदर सारडा, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश चांडक, सचिव अजय मोदानी, कोषाध्यक्ष सीए राजेश काबरा, संगठन मंत्री बृजगोपाल दरक, उमरेड तहसील के दामोदर मूंधड़ा, युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु चांडक, माहेश्वरी पाक्षिक पत्रिका के राकेश भैया, जगदीश बंग आदि उपस्थित थे।