मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Date:

स्वर्गीय श्री अचल कुमार चेचानी की 5वीं पुण्यतिथि एवं स्वर्गीय श्री आसाराम व स्वर्गीय श्रीमती जानबाई चेचानी की पुण्यस्मृति में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी रोग परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन महेश शिक्षा सदन परिसर पर 9 फरवरी 2020 रविवार को किया गया। शिविर में गुर्दा रोग( किडनी) कैंसर, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं चर्मरोग आदि के रोगियों को अहमदाबाद के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांचकर एवं परामर्श दिया गया। इसका लाभ लगभग 730 मरीजों ने लिया।

शिविर का

शिविर का शुभारंभ उद्योगपति लादूराम बांगड़ ,महेश प्रगति संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण डाड, महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल, श्री गोपाल राठी, गोपाल काबरा, प्रशांत भाई किनारी वाला, विनोद भाई ठाकर, रूपा शाह, नाथद्वारा मंदिर के अधिकारी व आयोजक बंशीलाल, राजेन्द्र कुमार, बालकिशन व अमन चेचानी एवं चेचानी परिवार द्वारा शिविर में अहमदाबाद के जीएसएस अस्पताल गुजरात कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट सिविल एवं किडनी हॉस्पिटल के करीब 20 डॉक्टरों की टीम ने रोगियों की जांच की।

शिविर का

अनेक महिलाओं की कैंसर की जांच कैंसर स्क्रीनिंग बस में की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय लोहिया, अर्जुनलाल चेचानी, सुरेश माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, कैलाश समदानी,सुनील राठी,नवीन काकानी, महावीर समदानी, सीमा कोगटा, अनिला अजमेरा, प्रीति लोहिया, आदि का सहयोग रहा।

Subscribe us on our YouTube channel

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...