Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
नवीन कार्यकारिणी गठित

महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित

बागोर। माहेश्वरी महिला मंडल की बैठक माहेश्वरी भवन बागोर में आयोजित हुई साथ ही नवीन कार्यकारिणी भी गठित हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कलावती सेठिया ने की।

बैठक में आगामी सत्र के लिये अध्यक्ष- ऋतु बाला सोनी, उपाध्यक्ष- ज्योति देवपुरा (पूर्व सरपंच बागोर) सचिव के रूप में रिंकू सेठिया का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। बैठक में मधु सेठिया, पुष्पा सोमानी, प्रेम सेठिया रतन झवर, रेखा सेठिया, मधु सेठिया, बसन्ता सेठिया, संगीता सेठिया, आदि उपस्थित थे।