बच्चे लोग की स्कूल शुरू हो गई है और टिफिन में रोज-रोज क्या देना, यह सोचना पड़ता है। पर पनीर रेसिपी है कि बच्चे लोग पूरा टिफिन खाली करते हैं। रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर घर पर बनाए। लाजवाब हांडी पनीर एक पारंपरिक और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है।
श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें:
सामग्री
- पनीर (कटा हुआ)
- २५० ग्राम, टमाटर (प्यूरी)
- २, मध्यम- प्याज (बारीक कटे हुए)
- १ बड़ा- हरी मिर्च (कटी हुई)
- १- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- १ टेबलस्पून – तेल या घी
- २ टेबलस्पून-मसाले, लाल मिर्च पाउडर ½ छोटी चम्मच, धनिया पाउडर १ छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर¼ छोटी चम्मच,गरम मसाला ½ छोटी चम्मच, कसूरी मेथी ½ छोटी चम्मच
- क्रीम (वैकल्पिक) ¼ कप
- हरा धनिया (सजावट के लिए)
- नमक स्वादानुसार
- पानी आवश्यकतानुसार
विधि
- एक हांडी या भारी कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
- अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें। टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया) डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मसाले पकने तक ५-७ मिनट तक पकाएँ जब तक तेल अलग न हो जाए।
- अब पानी डालें और ग्रेवी को अच्छी तरह उबालें। पनीर के टुकड़े डालें और हल्के से मिलाएँ। ५-१० मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि पनीर ग्रेवी का स्वाद सोख ले। यदि चाहें तो क्रीम डालें और मिलाएँ।
- अंत में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें। हरा धनिया से सजाएँ और गरमागरम परोसें।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.