ब्लड प्लेटलेट्स भी बढ़ाता है- कद्दू का रस

Date:

आमतौर पर जैसे पशुओं में गधे के नाम का उल्लेख विशेष परिस्थिति में उपेक्षापूर्ण होता है, ठीक वही स्थिति सब्जियों के मामले में कद्दू की भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि जिसका उल्लेख होते ही आप नाक-भौं सिकुड़ते हैं, उस कद्दू का रस कितना अनमोल है?

कद्दू के ज्यूस में किसी भी ज्यूस की तरह बहुत सारी खूबियां होती हैं, पर इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह विटामिन D का बढ़िया स्त्रोत है, जो आपको किसी अन्य जूस से नहीं मिलता। तो इसका मतलब यह हुआ कि आप बिना धूप में जाए भी अपने शरीर में विटामिन D की पूर्ति कर सकते हैं, कद्दू का ज्यूस अपनाकर।

कद्दू में विटामिन D के अलावा कॉपर, आयरन और फास्फोरस होते हैं। कद्दू के ज्यूस में विटामिन B1, B2,B6,C,E और बीटा केरोटिन भी भरपूर मात्रा में होते हैं। कार्बोहाइड्रेड्स और प्रोटीन भी कद्दू के ज्यूस में पाए जाते हैं।

हर दिन करीब आधा कप कद्दू के ज्यूस की सलाह दी जाती है। कद्दू का रस निकालने के लिये ताजा पके हुए कद्दू को छीलकर बीज हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में चलाकर छान कर ज्यूस बना लीजिए इसमें स्वादानुसार चीनी और दूध मिला सकते हैं।


कई रोगों की रामबाण औषधि

  • कद्दू का ज्यूस लिवर और किडनी के लिए बहुत लाभकारी है। ऐसे लोग जिन्हें किडनी में पथरी की समस्या है, उन्हें कद्दू का ज्यूस रोजाना दिन में तीन बार जरुर पीना चाहिए।
  • कद्दू के ज्यूस में धमनियों को साफ रखने का गुण होता है जिससे दिल की बीमारियों और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बहुत कम हो जाता है। कद्दू के ज्यूस में एंटी आक्सीडेंट्स काफी ज्यादा होते हैं जो शरीर को ऐरटेरी ओस्लेरोसिस बीमारी यानी धमनियों को कड़क होने से रोकने में बहुत कारगर है।
  • कद्दू के ज्यूस का एक और चमत्कारी गुण है, पाचन तंत्र के विषय में यह न सिर्फ कब्ज को दुरुस्त करता है बल्कि दस्त होने पर भी बहुत लाभकारी है।
  • कद्दू का ज्यूस अल्सर और गैस को भी ठीक करता है। इसमें किडनी और युरिनरी सिस्टम को व्यवस्थित रखने का गुण होता है।
  • कद्दू के ज्यूस में एक खास किस्म का गुण होता है, दिमाग को शांति देना। इसका यह गुण इनसोम्निया यानी नींद न आने की बीमारी में लाभ पहुंचाता है। इनसोम्निया के रोगियों को इसे शहद के साथ पीने की सलाह दी जाती है।
  • कद्दू का ज्यूस हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करता है। इसमें पेक्टिन नाम का एक तत्व होता है जिसमें कोलेस्ट्रोल को कम करने का गुण होता है।
  • कद्दू के ज्यूस को शहद के साथ मिला कर पीने से शरीर को ठंडक का अहसास होता है और इस प्रकार यह शरीर के तापमान को कम करने में भी मदद करता है।
  • कद्दू के ज्यूस में प्रेग्नेंट महिलाओं में होने वाली सुबह के समय की समस्याओं यानी मॉर्निंग सिक्नेस से छुटकारा दिलाने का भी गुण होता है।
  • कद्दू के ज्यूस में विटामिन C और अन्य कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं और इस तरह से शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाए रखते हैं।
  • कद्दू के ज्यूस में बालों को फिर से उगाने का गुण होता है। इसमें विटामिन A की मात्रा काफी होती है जो सिर की त्वचा को बहुत फायदा पहुंचाती है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है जिससे नए बाल उग आते हैं।
  • सबसे महत्वपूर्ण है कि कद्दू का रस पीने से रक्त में प्लेटलेट्स की मात्रा बड़ी तेजी से बढ़ती है, जो डेंगू बुख़ार में आश्चर्यजनक रूप से फायदेमंद है।

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...