संगम उद्योग समूह द्वारा पौधे व ट्री गार्ड का वितरण

Date:

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा की हरियाली बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए सोनी हॉस्पिटल परिसर में संगम उद्योग समूह की महत्वाकांक्षी योजना पौधे एवं ट्री गार्ड वितरण का शुभारंभ जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया। इसमें 1लाख पौधों व 5 हजार ट्री गार्ड का वितरण होगा।

कलेक्टर श्री मेहता ने कहा कि संगम उद्योग समूह द्वारा एक लाख पौधे और 5 हजार ट्री गार्ड का वितरण कर भीलवाड़ा को हरा भरा एवं खुशहाल बनाना प्रेरणास्पद है। अन्य उद्योगपतियों को भी शहर को हरा भरा बनाने हेतु आगे आना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि संगम उद्योग समूह का यह अभियान भीलवाड़ा को हरा-भरा बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।

भीलवाड़ा उपखंड अधिकारी आव्हाद निवृत्ति सोमनाथ ने अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए संगम समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी का आभार व्यक्त किया। संगम उद्योग समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने शहरवासियों से आव्हान किया कि पर्यावरण के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व बच्चे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पौधों को पेड़ बनाने का संकल्प लें। समूह के वाइस चेयरमैन एस. एन. मोदानी एवं प्रबंध निदेशक अनुराग सोनी ने बताया कि अभियान के तहत 1 लाख पौधों व 5 हजार ट्री गार्ड का वितरण आमजन एवं विद्यालय, श्मशान, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों को किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि 8 दिन तक चले पौधा एवं ट्री गार्ड वितरण अभियान में विधायक अशोक कोठारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, आयुक्त हेमाराम चौधरी व जिला वन अधिकारी गौरव गर्ग का आतिथ्य रहा।

अभियान में पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, उद्योगपति लादूराम बांगड़, दिनेश नौलखा, पीएम बेसवाल, कैलाश नुवाल, जे सी लड्ढा, डी पी मंगल, गोपाल राठी, समाजसेवी कैलाश कोठारी, राधेश्याम चेचानी, सीए दिलीप गोयल, संगम समूह के वी के सोडाणी, अनुराग सोनी, कृपि सोनी, प्रनल मोदानी आदि मौजूद रहे। श्री जाजू ने बताया कि पौधा व ट्रीगार्ड वितरण में मुकेश अजमेरा, गुमानसिंह पीपाड़ा, श्याम बिड़ला, हिम्मत पारीक, जमनालाल जोशी का सहयोग रहा।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...