Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
Shashi-Lahoti-won-first-prize

शशि लाहोटी को प्रथम पुरस्कार

कोलकाता। भारत सरकार और भारत न्याय विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष में शशि लाहोटी की प्रविष्टि को प्रथम स्थान पर चुना गया।

भारतीय न्याय विभाग द्वारा आयोजित ‘हमारा संविधान हमारा सम्मान’ कैंपेन की दूसरी रीजनल इवेंट में उन्हें प्रयागराज आमंत्रित किया, जिसमें इलाहाबाद न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और भारत के कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्हें सम्मान निधि और सर्टिफिकेट प्रदान किया। आने जाने रहने की पूरी व्यवस्था भारत सरकार द्वारा की गई थी। यह पूरा आयोजन डीडी न्यूज़ चैनल और मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट हुआ।