Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
Devesh-Bhaiya

देवेश भैया को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

जलगांव। समाज सदस्य नवलकिशोर और उषा भैया के सुपौत्र जलगांव (खान्देश) निवासी पंकज और पल्लवी भैया के सुपुत्र देवेश भैया ने 19वें अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईजेएसओ 2022) में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीता।

इसका आयोजन इस साल बोगोटा (कोलंबिया) में 2 से 12 दिसम्बर के बीच किया गया। देवेश ने लगातार दूसरे वर्ष आईजेएसओ प्रतियोगिता में भारत के लिये गोल्ड मेडल हासिल किया है।