Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!

पॉलिथिन के खिलाफ पीपुल फॉर एनीमल्स का अभियान

पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देशभर में सिंगल यूज पॉलिथिन थैलियों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए बताया कि पर्यावरण को पलीता लगा रही पॉलिथिन की थैलियां पशु-पक्षियों व मानव के लिए जानलेवा होने के साथ-साथ प्रकृति की दुश्मन भी हैं।

प्रदेश में प्रतिदिन 450 व देशभर में लगभग 10 हजार गायें रोज सिंगल यूज प्लास्टिक खाकर अकाल मौत का शिकार हो रही हैं। इसलिए जरूरी है कि पॉलिथिन निर्माण पर समूचे देश में एक कानून हो व पॉलिथिन की थैलियों के निर्माण पर सख्ती से रोक लगाई जाए। पीपुल फॉर एनीमल्स संस्था के सदस्य व पदाधिकारियों द्वारा लोगों में पॉलिथिन का उपयोग नहीं करने हेतु जनजागृति अभियान और तेज किया जाएगा।


Subscribe us on YouTube