माहेश्वरी समाज के शीर्ष संगठन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नवीन सत्र के चुनाव के लिए 5 शहरों कोलकाता, फरीदाबाद, भीलवाड़ा, नागपुर, तथा नासिक में एक साथ मतदान हुआ। इसमें महासभा के वर्तमान सभापति नागपुर निवासी श्यामसुंदर सोनी पुनः सभापति निर्वाचित हुए। महामंत्री संदीप काबरा, अर्थ मंत्री मुंबई के आर.एल. काबरा, तथा संगठन मंत्री भदोही के अजय काबरा चुने गए।
अंचलों के चुनावों में मध्यांचल उपसभापति त्रिभुवन काबरा व सयुंक्त मंत्री विजय राठी, दक्षिणांचल उपसभापति अशोक बंग व सयुंक्त मंत्री सुरेंद्र मानधने, पूर्वांचल उपसभापति कैलाश काबरा व सयुंक्त मंत्री श्यामसुंदर राठी, उत्तराँचल उपसभापति अशोक सोमानी व संयुक्त मंत्री विनीत केला तथा पश्चिमांचल उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला व संयुक्त मंत्री कैलाश सोनी चुने गए।
Subscribe us on YouTube









Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.