राशिफल जून 2020

Date:

जानिये राशिफल जून 2020 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

मेष:

यह माह धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। धर्म के कारण मन प्रसन्न रहेगा। रुका धन मिलेगा। संतान के कार्यों पर व्यय होगा। परिवार के साथ प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। यात्रा सुखमयी होगी। आलस्य करना परेशानी दायक रहेगा। परिवारजनों के सहयोग से बिगड़ा कार्य पूरा हो जायेगा। जल्दबाजी एवं क्रोध से हानि उठाना पड़ सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।


वृषभ

वृषभ:

यह माह आपके लिये धन लाभ, मान-सम्मान मिलेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सुख साधनों की बढ़ोत्तरी होगी। कोर्ट कचहरी के कार्य में प्रगति, नौकरी में स्थान परिवर्तन, जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। रुका धन प्राप्त होगा। आय से अधिक व्यय होगा। जीवन साथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा किंतु पारिवारिक उलझने अधिक रहेंगी। मित्र सहयोगी रहेंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। विवाह संबंध, संबंधित कार्य पूर्ण होगा।


मिथुन

मिथुन:

यह माह आपके लिये अनुकूल फलदायक रहेगा। रुके पूर्ण होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुख सुविधा पर व्यय करेंगे। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी एवं नौकरी में पद प्रतिष्ठा एवं पदोन्नति के योग रहेंगे। इस अवधि में स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। लंबी यात्रा का आनन्द उठायेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रियजनों से भेंट होगी। क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्यक रहेगा। राजकीय की अनुकूलता रहेगी।


कर्क

कर्क:

यह माह रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ होगा। समय आनन्द से व्यतीत होगा। भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी। सामाजिक उत्सवों में भाग लेंगे। जीवन में नया उत्साह बनेगा। संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। भ्रमण के लिये हिल स्टेशन की यात्रा करेंगे। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। बच्चों के पढ़ाई में अरुचि रहेगी। जीवन साथी और बच्चों से अनबन या वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे। परेशानियों से बचने के लिये आलस्य एवं क्रोध छोड़े। भागीदारों से लाभ होगा। आय में कमी व्यय अधिक होगा। घर में शुभ कार्य होगा।


सिंह

सिंह:

यह माह आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। नये संपर्क बनेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। सभी कार्य आसानी से बन जायेंगे। मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे। धनलाभ होगा। सरकारी व प्राईवेट नौकरी से जुड़े लोग अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने से मतभेद बना रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाद-विवाद एवं मुक़दमे से परेशानी उठानी पड़ेगी। शत्रु से भय बना रहेगा। चोट आदि से सावधान रहें। विपरीत योनि की ओर अधिक रुझान बना रहेगा। यात्रा के सुअवसर प्राप्त होंगे।


कन्या

कन्या:

यह माह नये लोगों से भेंट, बौद्धिक कार्यों में लाभ अधिकारियों का सहयोग व्यापार में सुधार होगा। उन्नति के अवसर आय बढ़ेगी। न्यायालयिन प्रकरणों में सफलता मिलेगी। दूरदर्शिता एवं त्वरित निर्णय लेंगे। मकान खरीदेंगे। जीवन साथी से वैचारिक मतान्तर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी। झूठा आरोप लगेगा, संतान के कार्य पूरे होगे। सरकार से धन व मान सम्मान मिल सकता है। दिनचर्या यथावत रहेगी।


तुला

तुला:

यह माह आपके लिये संतान के कार्यों में सफलता, रुका धन मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ कार्यों में खर्च होगा। भोग विलास में समय व्यतीत करेंगे। न्यायालयीन प्रकरणों में सफलता मिलेगी। मित्र सहयोग करेंगे। व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन में नये अवसर मिलेंगे। कार्य हो जाने से प्रसन्नता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग पद व अधिकार प्राप्त होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। पिता को कष्ट होगा। आलस्य से बचें। व्यापारिक लाभ होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी।


वृश्चिक

वृश्चिक:

यह माह रुके कार्य में गति आयेगी। हृास-परिह्रास में समय व्यतीत होगा। स्वाध्याय में भी रुचि बढ़ेगी। पदोन्नति होगी। भाइयों से सहयोग, सामाजिक उत्सवों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्धि व्यापार से जीवन साथी की उन्नति पर मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी माहौल रहेगा। मित्रों के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। उपहार मिलने से खुशी मिलेगी। कर्ज लेना पड़ेगा। यात्रा में परेशानी आयेगी।


धनु

धनु:

यह माह रुके कार्य पूरे होंगे। प्रियजन से भेंट, भौतिक सुख बढ़ेगा। मांगलिक कार्य पर खर्च करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, विलासिता के साधनों पर खर्च, जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। लंबी दूरी की यात्रा होगी। वाहन खरीदेंगे और बेचेंगे। अधिक खर्च से बजट बिगडेगा। शरीर कष्ट होगा, चोर से सावधानी रखे।


मकर

मकर:

यह माह बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे। मेहमान आने से वातावरण में खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल है। मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से धन लाभ परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। सबका सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी का पूरा साथ रहेगा। व्यर्थ के विवाद से बचे। नौकरी में असुविधा व परेशानी उठाना पड़ेगी। जोड़ों का दर्द रहेगा। बनते कार्य क्रोध के कारण बिगाड़ लेंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्य करेंगे।


कुम्भ

कुम्भ:

यह माह व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उन्नति के अवसर मिलेगे। शुभ समाचार सबका सहयोग, सक्रियता से कई कार्य अपने बना लेंगे। मनचाही वस्तु मिलने की खुशी होगी किंतु उत्साह में कमी, मित्र धोखा देंगे। उधार का पैसा वापस नहीं आएगा। शत्रु हानि पहुंचाएंगे। मनोरंजन, घूमने-फिरने के योग बनेंगे। यात्रा से लाभ होगा। चोरी या प्रिय वस्तु खो जाने से दुखी रहोगे।


मीन

मीन:

यह माह आपके लिये सुख समृद्धि बढ़ेगी। मनोकामना पूर्ण होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और खुशी मिलेगी। मांगलिक कार्य होंगे। परिवार में मानोविनोद का वातावरण बनेगा। अतिथि आने की संभावना रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा, संतान की चिंता रहेगी। स्त्री के सहयोग से लाभ होगा। सरकारी कार्यों से लाभ, परिश्रम से सफलता मिलेगी। जीवन साथी के स्वास्यि की चिंता, मित्र सहयोग नहीं करेंगे। माता-पिता की चिंता बढ़ेगी।


Subscribe us on YouTube

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...