Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
सुवर्णा परतानी

सुवर्णा परतानी को यूरोप से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

हैदराबाद। प्रसिद्ध साहित्य, कवयित्री, व लेखिका सुवर्णा परतानी (हैदराबाद) को यूरोप की संस्था ‘यूरोपीय रोमन अध्ययन और अनुसंधान संस्थान, बेलग्रेड (सर्बिया गणराज्य)’ ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया है। श्रीमती परतानी को यूरोप की संस्था यूरोपीय रोमन अध्ययन और अनुसंधान संस्थान के चेयरमैन डॉ बजराम हालिटी ने मानवता और मानव अधिकारों में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह सर्वोच्च उपाधि ऑनलाइन 22 दिसंबर 20 को उन्हें प्रदान की गयी।

उल्लेखनीय है कि सुवर्णा परतानी के बीस सांझा संग्रह व एकल काव्य संग्रह ‘मेरे भावों की मधुशाला’ तथा नेत्रहीन लोगों के लिए ब्रेल लिपि में एकल काव्य संग्रह ‘गुलदस्ता’ प्रकाशित हो चुके हैं।

सुवर्णा परतानी को साहित्य लेखन व सामजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान के लिए एशिया प्राइड अवार्ड, प्राइड ऑफ़ वुमन अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न अवार्ड, नारी रत्न अवार्ड, ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड, नारायण सामाजिक अवार्ड, साहित्य रत्न सम्मान सहित अनेक बार राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।