राशिफल अगस्त 2019

Date:

जानिए राशिफल अगस्त 2019 का राशिफल पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष:

यह माह आपके लिए धन लाभ, ख़ुशी, संतान सुख, साझेदारी में लाभ देगा। मन प्रसन्न, अपने प्रयास से कार्य पूरे कर लेंगे किंतु वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट रहेगा। भाइयों से विवाद, व्यय अधिक होगा। जल्दबाजी में कार्य ना करें। क्रोध के कारण हानि भी उठाना पड़ेगी। मनोविनोद के लिए सपरिवार यात्रा करेंगे। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे। व्यापारिक उन्नति होगी। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। मित्रों से लाभ होगा।

वृषभ:

इस माह नए संबंधों के कारण भविष्य के अवसर दिखेंगे। दूरदर्शिता काम आएगी। नए कार्य की सोचेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। शुभ समाचार यात्रा से लाभ होगा। माता-पिता को शारीरिक कष्ट, वाहन पर खर्च अधिक होगा। मित्रों से विवाद, शत्रु से परेशानी होगी सतर्क रहें। पत्राचार से लाभ जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अपनों से लाभ किन्तु परायों से धोखा मिलेगा।

मिथुन:

इस माह विदेश प्रवास के अवसर, मान सम्मान बढ़ेगा। अपनों का सहयोग, घर में शुभ कार्य करेंगे। पिता से लाभ, राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। सुखों में वृद्धि होगी। उन्नति के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। विपरीत योनि की ओर रुझान रहेगा किन्तु आलस्य को त्याग किसी पर भी एकदम विश्वास ना करें। लाटरी, सत्ता एवं शौर्य में हानि उठाना पड़ेगी। व्यापार में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार के विवादों से दूर रहें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। भाग-दौड़ अधिक होगी। संतान सुख प्राप्त होगा। कोई विशेष मनोकामना पूर्ण होगी।

कर्क:

इस माह संतान की उन्नति व शिक्षा में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे। नए संपर्क का लाभ, जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता से लाभ जल्दबाजी एवं विवाद से दूर रहें। धन के मामले में सचेत रहें। नौकरी में ट्रांसफर के कारण परेशानी रहेगी। मित्रों से धोखा मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सरकारी कार्यों से लाभ होगा। घर में सुख, ख़ुशी का माहौल रहेगा।

सिंह:

यह माह आपके लिए सामान्य व्यतीत होगा। कार्य में विलम्ब, स्वास्थ्य ख़राब रहेगा। अपनों से असहयोग, नौकरी में परेशानी किन्तु संतान की उन्नति से ख़ुशी होगी। व्यापार में लाभ, सम्मान, यश से मन प्रसन्न, दैनिक कार्य में अनुकूलता एवं उन्नति पद पर आगे बढ़ेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। साझेदारी से लाभ, शत्रु परास्त होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। सेहत के प्रति सावधान रहें।

कन्या:

इस माह बिगड़े कार्य पूरे होंगे। मेहमान आने से वातावरण में ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से धन लाभ परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। सबका सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी का पूरा साथ रहेगा। व्यर्थ के विवाद से बचें। नौकरी में असुविधा व परेशानी उठानी पड़ेगी। जोड़ों का दर्द रहेगा। बनते कार्य क्रोध के कारण बिगाड़ लेंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्य करेंगे।

तुला:

इस माह मान-सम्मान में वृद्धि, उच्चाधिकार्यों से मुलाकात, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान के कार्यों पर गर्व करेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आवास परिवर्तन की सम्भावना रहेगी। विद्यार्थयों के लिए समय अनुकूल है। वाहन बदलने की सोचेंगे। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। लाटरी, सट्टा व शेयर्स में हानि होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। बिगड़े व अधूरे कार्य पूरे होंगे। शत्रु परेशान करेंगे, चोटादि के योग, माता की चिंता रहेगी।

वृश्चिक:

इस माह आपके यहाँ मांगलिक कार्य होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि, मन प्रसन्न, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलगी। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। भाइयों का सहयोग, उत्तरदायित्व बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाद-विवाद से दूर रहें वरना बनते कार्य बिगड़ जायेंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। जीवन साथी से वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे। लेन-देन सोच समझकर करें। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क़र्ज़ लेना पड़ेगा। नए कार्य प्रारम्भ करेंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

धनु:

इस माह आपको सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, मांगलिक कार्य, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। नयी योजना पर कार्य करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्थानांतरण का भय, अपने सहयोग करेंगे। कार्य की गति अनुकूल रहेगी। रचनात्मक कार्यों में बाधा पहुंचेगी। माता को कष्ट, शत्रु से परेशानी, हानि होगी। व्यर्थ के विवाद से मन परेशान रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। प्रेम में निराशा मिलेगी। क्रोध से बनते कार्य बिगाड़ लेंगे। जीवन साथी से अनबन रहेगी।

मकर:

यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। न्यायालयीन प्रकरणों में सफलता मिलेगी। लाभ होने से प्रसन्न होंगे। विशेष अभिलाषा पूर्ण होंगी। अथिति आने से व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि, मन प्रसन्न, भौतिक सुख-सुविधा, मकान में बढ़ोतरी होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। नौकरी में परेशानियाँ बढ़ेगी। व्यापार स्थायी रहेगा। प्रेम में असफलता मिलेगी। वाद-विवाद से बचें। व्यय की अधिकता से मानसिक तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। ख़ुशी का माहौल रहेगा। समय अनुकूल है।

कुम्भ:

इस माह आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में पदोन्नति, नए अवसर मिलेंगे। मेहमानों के आने से प्रसन्न, अधिकारीयों के सहयोग से काम बन जायेंगे। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। वाहन क्रय-विक्रय करेंगे। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। विपरीत योनि की ओर अधिक रुझान रहेगा। क्रोध एवं विवाद से दूर रहें। व्यर्थ का खर्च होगा। शत्रु से परेशानी बनी रहेगी। शरीर से अस्वस्थ रहेंगे। लम्बी यात्रा के अवसर बनेंगे। माता-पिता से विवाद होगा।

मीन:

इस माह नए लोगों से भेंट, बौद्धिक कार्यों में लाभ, अधिकारीयों का सहयोग, व्यापार में सुधार होगा। उन्नति के अवसर, आय बढ़ेगी। न्यायालयीन प्रकरणों में सफलता मिलेगी। दूरदर्शिता एवं त्वरित निर्णय लेंगे। मकान खरीदेंगे। जीवन साथी से वैचारिक मतान्तर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी। झूठा आरोप लगेगा। संतान के कार्य पूरे होंगे। सरकार से धन व मान सम्मान मिल सकता है। दिनचर्या यथावत रहेगी।


Subscribe us on YouTube

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...