अहमदनगर। छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदू हृदय सम्राट श्री बालासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘अहमदनगर मेयर कप’ राज्य स्तरीय साइकिल प्रतियोगिता में अहमदनगर के साइकलिस्ट भरत झंवर ने भाग लिया। उन्होंने 80 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 5 मिनट 25 सेकंड में पूरी की।
यह स्पर्धा अहमदनगर औरंगाबाद हाइवे पर आयोजित हुई तथा अहमदनगर से वडाला और वापस जाने के लिए थी। इसमें पूरे महाराष्ट्र के साइकिल चालकों ने भाग लिया।
प्रथम 20 रैंकों के सभी भाग लेने वाले साइकिल चालकों को पुरस्कारों के साथ-साथ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इनमें भरत झंवर एकमात्र माहेश्वरी थे, जिन्होंने भाग लेकर प्रतियोगिता को पूरा किया। उन्होंने आज तक कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर माहेश्वरी समाज का प्रतिनिधित्व किया है।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.