फरीदाबाद। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद अपने ‘सेवा ही संकल्प’ उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के दौरान गरीब एवं असहाय लोगों की सतत सहायता कर रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश गट्टानी ने बताया कि इस विकट आपदा के समय मानवता की सेवा का दायित्व निभाते हुए गत 21 मार्च से 05 मई तक ट्रस्ट द्वारा गरीबों एवं ज़रूरतमंदों हेतु कई सेवा प्रकल्प चलाए गए।
इसमें 36350 तैयार भोजन के पैकेट का वितरण किया गया। 840 किग्रा सूखा राशन (आठ) ओल्ड होम्स (वृद्धाश्रम) को प्रदान किया गया। 2460 किग्रा सूखा राशन गरीबों व ज़रूरतमंदों परिवारों को वितरित किया गया।

माहेश्वरी मंडल फरीदाबाद के अध्यक्ष नारायण झंवर के एक आह्वान पर समाज के 100 से ज़्यादा सदस्यों ने लगभग 7 लाख 50 हज़ार रूपए का आर्थिक सहयोग प्रदान करने की स्वीकृति देकर इस सेवा प्रकल्प को मज़बूती प्रदान की।

ट्रस्ट सचिव शैलेश मूंधड़ा ने बताया कि माहेश्वरी मंडल सचिव नवल मूंधड़ा, सेवा ट्रस्ट सह-सचिव मनीष नेवर, कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद मूंधड़ा, युवा साथी देवकीनंदन मंत्री, मनोज मूंधड़ा, राजेश सोमानी, नंदकिशोर झंवर, नवरतन बिहानी आदि सहित रेडक्रॉस सोसाइटी व सेवा भारती जैसी संस्थाओं का भी योगदान रहा।









Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.