नांदेड़। महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिये जाने वाला ‘‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर पुरस्कार’’ महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा डॉ सुरेखा अशोक कलंत्री को प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत मंत्री गिरीश महाजन द्वारा सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं ग्यारह हजार का धनादेश प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नांदेड़ के सांसद प्रताप पाटील चिखलीकर, विधायक बालाजी कल्याणकर, जिलाधिकारी अभिजीत राऊत, विशेष पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक नांदेड़ आदि गणमान्य जन उपस्थित थे। यह पुरस्कार महाराष्ट्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नांदेड़ में प्रदान किया गया।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.