Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
डॉ. विष्णुकुमार बल्दवा

डॉ. विष्णुकुमार बल्दवा को उत्तम उपाध्याय पुरस्कार

वरंगल (तेलंगाना)। डॉ. विष्णुकुमार बल्दवा सुपुत्र स्व.श्री नथमल बल्दवा को रोटरी क्लब हनमकोंडा द्वारा उत्तम उपाध्याय (राष्ट्र निर्माता) पुरस्कार उपाध्याय दीनोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया।

डॉ. बल्दवा सरकारी स्नातक कलाशाला नरसंपेट में वाणिज्य शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य हैं। गत 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. बल्दवा द्वारा दी गयी अविराम सेवाओं को नजर में रख यह पुरस्कार प्रदान किया गया।