श्री द्विजेश्वरी माताजी माहेश्वरी समाज की पचीसिया खाँप की कुलदेवी हैं। स्थानीय स्तर पर भी माताजी के प्रति अन्य लोगों की भी अच्छी श्रद्धा है।
द्विजेश्वरी माताजी का मंदिर राजस्थान में हुनमानगढ़ जिले की नोहर तहसील में भुकरका गाँव में स्थित है। आसोज व चेत्र नवरात्रि में यहाँ विशेष आयोजन होते हैं। पचीसिया नख वाले परिवार में जन्में बच्चे का मुण्डन संस्कार व नवविवाहित दम्पत्ति का जात संस्कार यहाँ किया जाता है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिये मंदिर में कमरों की व्यवस्था है।
कैसे पहुँचें:
यह मंदिर नोहर-रावतसार मार्ग पर नोहर से ९ कि.मी. की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग द्वारा नोहर से यहाँ बस द्वारा पहुँचा जा सकता है।









Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.