Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
mahila sangathan

महिला संगठन ने प्रारंभ किया गंगाजल शुद्धिकरण कार्यक्रम

कानपुर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी के नेतृत्व एवं ग्राम विकास एवं राष्ट्रीय समस्या निवारण समिति के अंतर्गत मध्य उत्तरप्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अटल घाट कानपुर में बायो एंजाइम से गंगाजल शुद्धिकरण किया गया। पूरे भारत वर्ष के हर शहर में इसी दिन माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा नदियों का जल शुद्धिकरण करने का आयोजन किया गया है।

साथ ही कानपुर में गंगा आरती और दीपदान भी किया गया। इस अवसर पर अभा माहेश्वरी महिला संगठन की महामंत्री मंजू बांगड़ और ग्राम विकास एवं राष्ट्रीय समस्या निवारण समिति की प्रभारी प्रेमा झंवर, नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर रोली गुप्ता एवं असिस्टेंट कमिश्नर सुश्री पूजा त्रिपाठी भी उपस्थित थी।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तोषनीवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती प्रेमा झंवर ने बताया कि सुजाता राठी, संतोष बाहेती, चित्रा भुराडिया, निशा काल्या, उषा तोषनीवाल, राज काबरा, गायत्री झंवर, सीमा झंवर, डॉ. अनुराधा वाषनेय आदि उपस्थित थीं।