इंदौर। वनबंधु परिषद राष्ट्रीय महिला समिति की वार्षिक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता जाजू एवं उनकी टीम द्वारा गीता मून्दड़ा को उनकी सेवाओं के लिए FTS महिला गौरव से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय महिला समिति के गठन एवं विस्तार में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 6 वर्ष तक संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री एवं दो वर्ष अध्यक्ष रहने के बाद वनबंधु परिषद नेशनल की संगठन मंत्री एवं जनरल सेक्रेटरी का दायित्व संभालने वाली पहली महिला हैं। इस अवसर पर वनबंधु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सरावगी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश माहेश्वरी सहित रतनी देवी काबरा, पुष्पा मूंदड़ा, लता मालपानी, शांता सारड़ा, विमला दम्मानी, प्रीति बाहेती, सविता कोठारी, मुंबई चैप्टर की अध्यक्ष नयनतारा जैन, मंत्री उमा पचीसिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। सदन ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ श्रीमती मूंदड़ा का अभिनन्दन किया।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.