Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
आमरस पानीपुरी

आमरस पानीपुरी

आइये जाने पूनम राठी जी द्वारा कैसे बनाए आमरस पानीपुरी वो भी अपने घर पर। पढ़ें ये लाजवाब और स्वादिष्ट डिश हमारे स्तम्भ खाना-खज़ाना में।

सामग्री

2 कप आम रस 1 कप मिक्स कटा हुआ फ्रूट जैसे एप्पल,आम,अनार के दाने, 1 टीस्पून चाट मसाला , 1 कप सेव, पुदीने की हरी चटनी, खट्टी मीठी चटनी (खजुर, इमली की चटनी) 15 पुरियाँ

विधि

  • एप्पल, आम के छोटे टुकड़ों में काट लीजिये और अनार के दाने लीजिए। पुरियों को बीच से जगह कीजिए और फ्रूट के कटे टुकड़े डालें।
  • फिर आमरस डाले और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़के और हरी चटनी और खट्टी-मीठी चटनी और सेव से सजाएं और मज़े ले इस आमरस पानी पूरी जो की बहुत ही लाजवाब है।

श्रीमती पूनम राठी