Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
parichay smarika 2022

स्मारिका में निःशुल्क होगा बायोडाटा का प्रकाशन

जोधपुर। माहेश्वरी युवा संस्थान जोधपुर एवं सुरेश राठी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी महेश नवमी महोत्सव 9 जून को माहेश्वरी युवक-युवती परिचय स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है।

संस्थान के अध्यक्ष जयन्त लोहिया ने बताया कि परिचय स्मारिका का यह नवम संस्करण प्रकाशित होने जा रहा है।

सुरेश राठी ने बताया कि स्मारिका में सभी बायोडाटा निःशुल्क प्रकाशित किए जा रहे हैं, अभी तक परिचय स्मारिका में प्रकाशन हेतु युवकों की 502 एवं युवतियों की 254 प्रविष्ठियां आ चुकी हैं। कुल 1500 प्रविष्टियों का लक्ष्य रखा गया है।

संगठन मंत्री अशोक लोहिया ‘चार्ली’ ने बताया कि सभी फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट http://mysjodhpur.in/registration-form/ पर जाकर पूरा फॉर्म भरा जा सकता है तथा फोटो भी अपलोड की जा सकती है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है।

परिचय स्मारिका के प्रकाशन में मूलचंद मूंदड़ा, अशोक लोहिया ‘चार्ली’, सुशीला राठी, पुष्पा बिहानी, रामेश्वरी भूतड़ा, शांति लोहिया, मधु मूंदड़ा, पुष्पा शारदा, महेंद्र राठी, सुनीता हेड़ा, ओम भूतड़ा, दीपक राठी, तेजराज मंत्री, रवि शाह, पुखराज मनिहार, अशोक तापड़िया, संदीप हेड़ा, गोरधन लखोटिया, सुधीर राठी आदि कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।