समाजसेवा की कलमकार- मनीषा राठी

Date:

वास्तव में साहित्यसृजन भी किसी समाजसेवा से कम नहीं होता, बशर्त वह समाज को सकारात्मक दिशा दिखाता हो। उज्जैन निवासी मनीषा राठी एक ऐसी ही साहित्यकार हैं, जो समाजसेवा के क्षेत्र में तो तन-मन से समर्पित होकर योगदान दे रही हैं, साथ ही उनकी कलम भी साहित्य सृजन से समाज ही नहीं बल्कि व्यापक पाठक वर्ग को भी नयी राह दिखा रही है।

उज्जैन माहेश्वरी समाज में प्रतिष्ठित व्यवसायी हरिवल्लभ राठी की पुत्रवधु व शैलेन्द्र राठी की धर्मपत्नी मनीषा राठी की पहचान जितनी समाजसेवी के रूप में है, लेखिका के रूप में भी उससे कम नहीं है। सामाजिक पत्रिका ही नहीं बल्कि अन्य कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में भी उनके आलेख व कविताऐं प्रकाशित होते ही रहे हैं।

लेखन के प्रति रुचि के साथ मंच संचालन और पेंटिंग में भी महारत सिद्ध करते हुए अनेक पुरुस्कार जीते। श्री माहेश्वरी टाइम्स के साथ नूतन कहानियाँ एवं ‘‘अथाई के स्वर’’ नामक पत्रिकाओं में भी लेख और कविताएँ छपती रही हैं। मंच संचालन एवं अनेक काव्य गोष्ठियों में भाग लेकर भी उन्होंने पुरस्कार प्राप्त किए। हिन्दी साहित्य में रुचि के कारण माहेश्वरी साहित्यकार मंच, समन्वय वाणी फ़ाउंडेशन जयपुर आदि कई मंचों से जुड़ कर माँ सरस्वती की आराधना कर अपना योगदान दे रही है।


समाजसेवा में ऐसे बढ़े कदम

उदयपुरा ज़िला रायसेन मप्र.में सन् 1974 में देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परम भगवदीय श्रीगंगा भक्त जी मालानी, श्री घनश्याम दास जी मालानी के बड़े पुत्र डॉ. विजय मालानी एवं स्वर्णलतामालानी के घर प्रथम कन्या के रूप में जन्मी मनीषा बचपन से मेधावी रही हैं।

उदयपुरा और फिर बरेली में से एमए तक शिक्षा प्राप्त की। सन् 1974 में उज्जैन के प्रतिष्ठित व्यवसायी हरिवल्भ राठी के सुपुत्र शैलेंद्र राठी से विवाह हुआ और फिर कर्मभूमि उज्जैन (म.प्र.) बन गयी। परिवार के सहयोग से सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सत्र (2013-2017) में स्थानीय महिला संगठन एवं उज्जैन ज़िला महिला संगठन की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की 2008 में सदस्यता ग्रहण की और वर्तमान सत्र 2022-2024 की अध्यक्ष हैं।

इसके पहले भी सक्रियता से समाज की सभी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ पुरस्कृत भी हुई। अरुणा बाहेती प्रदेश अध्यक्षा की शपथ विधि (सत्र 2017-2020) उज्जैन में संपन्न हुई तब विशेष अतिथि के रूप में भूमिका निभाई इसके बाद तत्काल अध्यक्षीय कोटे से उन्हें प्रदेश सदस्यता प्राप्त हुई।


समाजसेवा में विशिष्ट योगदान

श्रीमती राठी ने प्रदेश अधिवेशन 2014 ‘आग़ाज़’ टैलेंट शो में प्रदेश में पाँचवा स्थान पाया। इस ‘आग़ाज़’ में ही मीरा बाई नृत्य नाटिका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नाटिका को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्षा कल्पना गगरानी की शपथ विधि (सत्र 2017-2020) उज्जैन में संपन्न हुई। तब यातायात समिति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्टेशन पर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

सतत् क्रियाशीलता एवं कर्मठता संगठन के कार्यों के प्रति लगन एवं तन मन व धन से सक्रियता को देखते हुए सत्र 2020-2022 में उज्जैन ज़िला महिला संगठन में ‘संगठन मन्त्री ‘का दायित्व एवं पश्चिमी मप्र. माहेश्वरी महिला स.में प्रदेश अध्यक्ष वीणा सोमानी के कार्यकाल (2020-2022) सत्र में बाल संस्कार एवं किशोरी विकास समिति की प्रदेश संयोजिका का दायित्व सम्भाला।


तन-मन-धन से सहयोग

प्रदेश अधिवेशन ‘अरुणिमा’ में 7000/- की सहयोग राशि के साथ ही मीडिया प्रभारी समिति में न्यूज़ पीडीएफ़, वीडियो आदि बनाने का दायित्व निभाया। वर्ष 2020 जून में पर्यावरण विषय पर प्रदेश द्वारा आयोजित बच्चों की काव्य पाठ प्रतियोगिता के पुरुस्कार समिति संयोजक के रूप में स्वसौजन्य से दिये गये। बाल संस्कार एवं किशोरी विकास समिति द्वारा आयोजित ‘तेजोहम् (मास्टर शेफ़)’ प्रतियोगिता का सफल संचालन जिसकी प्रशंसा राष्ट्रीय अध्यक्षा आशा माहेश्वरी ने भी की।

वर्चुअल मंच पर आयोजित बच्चों के टैलेंट शो के वीडियो के सभी व्यय में भागीदारी की। साहित्य समिति द्वारा आयोजित त्रैमासिक प्रतियोगिता हर सीट हॉट सीट में प्रथम एवं एकलप्रश्न प्रतियोगिता में मध्यांचल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोटा अधिवेशन ‘शंखनाद’ में सक्रिय भागीदारी निभाई।

उनकी लघु नाटिका ‘लव जिहाद’ एवं ‘महारास’ नृत्य नाटिका में राष्ट्रीय स्तर पर पुस्कृत हुई। मनासा कार्यसमिति मीटिंग में सक्रिय भूमिका एवं वहाँ आयोजित चिंतन मनन सत्र में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदेश द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह ‘सप्तपदी’में भी सहयोग प्रदान किया।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...