Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
कोरोना और जीवन

सुरक्षित रहें! नोवल कोरोना वायरस से बचें रहें

क्या आपको की जाँच की आवश्यकता है?

  • यदि आपको खाँसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण नहीं है तो आपको COVID-19 की जाँच कराने की आवश्यकता नहीं है। सुरक्षित रहें!
  • यदि आपमें उपरोक्त लक्षण हैं और आपने इटली, ईरान, कोरिया गणराज्य, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, या संयुक्त अरब अमीरात, आदि किसी भी COVID-19 प्रभावित देश की यात्रा की है या आप प्रयोगशाला से प्रमाणित COVID-19 (नोवल कोरोना वायरस) के किसी रोगी के संपर्क में आये हैं, तो तुरंत जाँच करवाएँ। सुरक्षित रहें!
  • प्रोटोकॉल के अनुसार यदि आपको जाँच की आवश्यकता है तो आपकी जाँच केवल सरकार द्वारा अनुमोदित प्रयोगशाला में की जाएगी।

सरकार द्वारा अनुमोदित प्रयोगशालाओं की सूची https://www.icmr.nic.in/ पर उपलब्ध है

वर्तमान में, COVID-19 (नोवल कोरोना वायरस) के परिक्षण के लिए कोई भी निजी अस्पताल/निजी प्रयोगशाला अधिकृत नहीं है।

हम सब साथ मिलकर नोवल कोरोना वायरस से लड़ सकतें हैं ! सुरक्षित रहें!

नोवल कोरोना वायरस का खतरा घटाएं (COVID-19), यह महत्वपूर्ण सावधानियाँ अपनाएं: सुरक्षित रहें!

  • सामाजिक दूरी पर अमल करें।
  • खाँसने, छींकने, किसी जगह को छूने, खाना खाने से पहले और शौच के बाद नियमित रूप से साबुन और पानी या सैनिटाइज़र से हाथ धोएं।
  • खाँसने और छींकने पर मुँह और नाक को रुमाल या टिश्यू से ढँकें।
  • अपनी आँख, नाक और मुँह को छूने से बचें।
  • जिन व्यक्तियों को खाँसी, साँस लेने में परेशानी या बुखार हो, उनके निकट संपर्क से बचें और दूरी बनाएं।
  • ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सुरक्षित रहें! नोवल कोरोना वायरस से बचें रहें!

Subscribe us on YouTube