Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
रामनाम कार्यशाला

रामनाम कार्यशाला का आयोजन

अहमदाबादस्वाध्याय एवं अध्यात्म समिति के अंतर्गत, माहेश्वरी सखी संगठन अहमदाबाद ने बीतें दिनों रामनाम कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में करीब 125 सखियां और अन्य 55 माहेश्वरी सखियों ने भाग लिया।

रामनाम कार्यशाला

रामनाम कार्यशाला में बच्चों ने भी कला का प्रदर्शन किया। कार्यशाला संगठन सदस्या सीमा मोदानी के मार्गदर्शन में हुई। सखियों ने सुंदर राम नाम की कलाकृतियों को लगातार भेजते हुए उमंग, उत्साह व उल्लास का परिचय दिया।

इसी तरह निरंतर प्रयास से माहेश्वरी सखी संगठन ने पुरषोत्तम मास में राम नाम की माला का मानसिक व लिखित लाभ लिया। उक्त जानकारी नीलिमा मालू अध्यक्ष, दीपा धूत सचिव व रक्षा मणियार कोषाध्यक्ष ने दी।


Subscribe us on YouTube