Wednesday, April 1, 2026
13.8 C
London

राशिफल अगस्त 2020

जानिये राशिफल अगस्त 2020 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष:

यह माह आपके लिए मिलाजुला प्रभाव वाला रहेगा। पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। रुपए पैसे का आवागमन बना रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। मौज मस्ती एवं मनोरंजन का लुप्त उठाएंगे। प्रियजनों से भेंट होगी।

मेष
मेष

खर्च की अधिकता रहेगी। बच्चों के और से अनुकूलता रहेगी। स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। पुरानी विवाद सुलझाएंगे। परिवार में विवाह संबंध के योग बने रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखना आवश्यक रहेगा।


वृषभ:

यह माह आपके लिए यात्रा के लिए शुभ रहेगा। चुनौती भरे कार्यों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से संबंधित प्रकरण में अनुकूलता आएगी परंतु मन उदास रहेगा और वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। संतान से संबंधित रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में शुभ एवं मांगलिक कार्य के अवसर प्राप्त होंगे एवं विवाह संबंध होने के योग बनेंगे।

वृषभ
वृषभ

पाचन तंत्र एवं पेट गैस से तकलीफ रह सकती है। अचानक आय होने के योग बनते हैं किंतु मन में अज्ञात भय भी बना रहेगा। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। शासन में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यय की अधिकता रहेगी।


मिथुन:

यह माह आपके लिए मिला जुला असर कारक रहेगा। इसमें रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे किंतु नवीन कार्य भी अटकेंगे। वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफलता प्राप्त होगी। दूसरों के कार्य अधिक करना पड़ेंगे। पत्नी एवं बच्चों से संबंधित कार्य रुक-रुक कर होंगे परंतु हो जाएंगे।

मिथुन
मिथुन

झूठे आरोप का भी सामना करना पड़ेगा। पांव में कष्ट होने के योग बनते हैं। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। शासन सत्ता में अपने रुके हुए पूर्व कार्य पूर्ण होंगे। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। भाई की ओर से सहयोग प्राप्त होगा।


कर्क:

यह माह आपके लिए शुभ समाचार प्रदान करने वाला होगा। स्थानांतरण के योग हैं एवं साथ-साथ स्थाई संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। पाचन तंत्र से संबंधित कष्ट के योग रहेंगे। सुस्वाद भजनों का लुप्त उठाएंगे। पत्नी की ओर से अनुकूलता रहेगी। पति पत्नी में प्रेममय वातावरण निर्मित होगा एवं दांपत्य सुख की प्राप्ति के योग रहेंगे।

कर्क
कर्क

विवाह संबंध होने के योग रहेंगे। लंबी यात्रा होगी। मामा परिवार से वैचारिक मतांतर होंगे। अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करने एवं प्रदर्शन करने में सफलता मिलेगी। ऐसा कह सकते कि अपने बलबूते पर प्रगति करेंगे। भौतिकवाद का प्रभाव आपके ऊपर बना रहेगा एवं पिता पक्ष से लाभ होगा।


सिंह:

यह माह आपके लिए विजय प्रदान करने वाला होगा। विरोधी परास्त होंगे। सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। संतान से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह
सिंह

सोच शक्ति बढ़ेगी और स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरण में सफलता मिलेगी। ऋण के माध्यम से स्थाई संपत्ति का निर्माण होगा। आय में अचानक वृद्धि होगी। यात्रा के योग रहेंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी एवं जिद्दी स्वभाव के कारण खर्च अधिक करना पड़ेगा।


कन्या:

यह माह आपके लिए शुभ समाचार प्रदान करने वाला होगा। मकान सुख में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे किंतु दांपत्य जीवन में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। ऋण के माध्यम से संपत्ति का निर्माण होगा। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या
कन्या

राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता ले मिलेगी। पिता पक्ष से लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी एवं शुभ एवं मांगलिक कार्य होने के योग रहेंगे। धार्मिक भावना से परिपूर्ण रहेंगे।


तुला:

यह माह आपके लिए आर्थिक रूप से श्रेष्ठ रहेगा। भाई एवं परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। शुभ एवं मांगलिक कार्यों से संबंधित रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु का नाश होगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सुस्वाद नमकीन व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।

तुला
तुला

मौज मस्ती मनोरंजन आदि पर खर्च करेंगे। राजकीय पक्ष की अनुकूलता मिलेगी। समाज में पद एवं प्रतिष्ठा मिलेगी। गरीबों के लिए खर्च करेंगे एवं यश कीर्ति मिलेगी। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी। संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।


वृश्चिक:

यह माह आपके लिए पराक्रम की दृष्टि से श्रेष्ठ रहेगा विरोधी परास्त होंगे। स्थाई संपत्ति का निर्माण के योग रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। रक्त विकास से संबंधित कष्ट के योग प्रबल रहेंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक

धार्मिक काम मांगलिक काम शुभ काम सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी एवं भाग लेंगे यश कीर्ति मिलेगी। झुकना कम पसंद करेंगे। पिता से अनुकूलता रहेगी। राजकीय पक्ष से भी लाभ के योग रहेंगे। शौक मौज मस्ती एवं मनोरंजन पर खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी।


धनु:

यह माह आपके लिए लेखन प्रकाशन से संबंधित कार्यों के लिए अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। शुभ एवं मांगलिक कार्य में भाग लेंगे तथा संतान से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा साहित्य लेखन प्रकाशन से संबंधित कार्यों में यश कीर्ति की प्राप्ति होगी किंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

धनु
धनु

लंबी यात्रा के योग रहेंगे। राजकीय पक्ष से अनुकूल तमाम प्रतिकूलता दोनों का सामना करना पड़ेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा व्यय की अधिकता रहेगी।


मकर:

यह माह आपके लिए प्रसन्नता प्रदान करने वाला होगा। प्रशासनिक क्षमता में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। नौकरी के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। वाहन सुख एवं मकान सुख की अनुकूलता रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। विवाह संबंध तय होने के योग बनते हैं।

मकर
मकर

कार्य की अधिकता का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ संबंधी कुछ परेशानियों के योग परिलक्षित होते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यय करना पड़ेगा। शुभ एवं धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।


कुम्भ:

यह माह आपके लिए मिला जुला प्रभावकारी रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। चुनौती भरे कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान से संबंधित कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शिक्षा में भी परिश्रम की तुलना में सफलता से संतोष नहीं रहेगा। ठंडे पेय का आनंद लेंगे। विवाह संबंध होने के योग रहेंगे।

कुम्भ
कुम्भ

दांपत्य जीवन की अनुकूलता रहेगी। लंबी यात्रा के योग रहेंगे। राजकीय पक्ष से पुरस्कार मिलने के योग अचानक धन लाभ के योग एवं व्यय पर पूर्ण नियंत्रण रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे।


मीन:

यह माह आपके लिए आय की दृष्टि से उत्तम रहेगा। संपत्ति से संबंधित प्रकरण में उलझन पैदा होगी। वाणी की वजह से कई कार्य बनते हुए रुक जाएंगे। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। वाहन से सावधानी रखना होगी। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे।

मीन
मीन

प्रशासन में जान पहचान का क्षेत्र बढ़ेगा। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी एवं नौकरी में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि पदोन्नति के योग रहेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। संतान से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।


Subscribe us on YouTube

Hot this week

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Topics

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img