राशिफल जनवरी 2021

Date:

जानिये राशिफल जनवरी 2021 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

यह माह आपके लिये आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय के नवीन स्रोत की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति एवं नवीन नौकरी के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। मनचाहा स्थानांतरण होने के योग प्रबल रहेंगे। संतान से संबंधित कार्यों में रुकावटो के साथ कार्य पूर्ण होंगे।

मेष
मेष

पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे, शुभ एवं मांगलिक कार्यो की रूपरेखा तैयार होगी। ठंडे रोग एवं पाचन तंत्र से संबंधित कष्ट के योग प्रबल बने रहेंगे, पुराने मित्रों से भेंट होगी।


वृषभ

यह माह आपको स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। पुराने रोगों से अनुकूलता रहेगी और मुक्ति मिलने के योग प्रबल रहेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। परिश्रम अधिक करना होगा किंतु सफलता जरूर मिलेगी। विश्वास करना हानिकारक सिद्ध होगा। नवीन कार्य व्यवसाय के योग प्रबल बने रहेंगे।

वृषभ
वृषभ

दूर देश की यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान के कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों के योग प्रबल बने रहेंगे। लंबी यात्रा में खर्च होगा किंतु शुभ समाचार की प्राप्ति के योग भी प्रबल बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। संपत्ति से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी एवं नवीनीकरण की रूपरेखा तैयार करेंगे।


मिथुन

यह माह आपको कानूनी प्रकरणों में चली आ रही उलझनो से मुक्ति दिलाऐगा एवं सफलता प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे। संतान की उन्नति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आय के नए अवसर की प्राप्ति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन
मिथुन

खर्च के योग प्रबल रहेंगे। शत्रु से परेशानी तो रहेगी किंतु वह कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरण में सफलता प्राप्त होगी। पाचन तंत्र से कष्ट के योग रहेंगे। परिश्रम अधिक करने पर सफलता की प्राप्ति आसानी से हो जाया करेगी।


कर्क

यह माह आपको धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान यश कीर्ति में भी अभिवृद्धि करने वाला होगा। स्थान परिवर्तन के योग रहेंगे। संतान की उन्नति से आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। संतान द्वारा किए गए कार्य से यश कीर्ति बढ़ेगी। स्थाई संपत्ति में विनियोग करने के योग प्रबल परिलक्षित होते हैं।

कर्क
कर्क

दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। घर में विवाह संबंध तय होने के योग बनेंगे। आनंदमय समय व्यतीत होगा। अचानक यात्रा करेंगे। उदर विकार से संबंधित कष्ट के योग प्रबल होंगे। शत्रु पक्ष की गतिविधियां बढ़ेगी। साझेदारी के कार्यों से दूर रहना हितकर होगा और रिश्तेदारों एवं मित्रों का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।


सिंह

यह माह आपको पारिवारिक आनंद देने वाला होगा। सुख प्राप्ति के योग, सभी कार्य आसानी से बन जाएंगे। मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। उन्नति के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ होगा। सरकारी एवं प्राइवेट कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनो से सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह
सिंह

शत्रु पक्ष नित नई व्यूह रचना रचेंगे किंतु सफल नहीं हो पाएंगे। विपरीत योनि की तरफ अधिक आकर्षण एवं रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम के अनुरूप लाभ प्राप्त होगा। यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यो में भाग लेंगे।


कन्या

यह माह आपको संतान के कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ कार्य में खर्च होगा। शौक, मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। न्यायालयीन प्रकरण में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी।

कन्या
कन्या

आय के नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लंबी यात्रा के योग रहेंगे। अधिकारों में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा। आलस्य से बचें, व्यापारिक लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी।


तुला

यह माह आपको पुराना रुका हुआ धन प्राप्त करवाएगा। संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। व्यापारिक कार्यों में आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्नति के नवीन अवसर की प्राप्ति होगी। अचानक लाटरी सट्टा या किसी तेजी मंदी से संबंधित कार्य व्यवसाय से धन प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे। पुरस्कार मिलने के योग रहेंगे।

तुला
तुला

जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। परिजनों से भेंट होगी। नवीन कार्य योजना बनाएंगे एवं उसको क्रियान्वित करने से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। जीवन में नवीनता लाने के लिए नए परिवर्तन करेंगे। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम के अनुकूल सफलता प्राप्त होगी।


वृश्चिक

यह माह आपके लिये खुशी प्रदान करने वाला होगा। जीवन साथी से उचित सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि के योग प्रबल रहेंगे, अचानक धन प्राप्ति के योग व शासकीय कार्य पूर्ण होंगे। न्यायालयीन प्रकरण में भी सफलता प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक

वाहन सुख व मकान सुख में वृद्धि, संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। हर्ष-उल्लास का वातावरण निर्मित होगा। विश्वास करना आपके लिए हानिकारक होगा। नई योजना को बनाएंगे और उसे क्रियान्वित करने में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।


धनु

यह माह आपको पारिवारिक सुख प्रदान करने वाला रहेगा। संतान से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। पिछले वर्ष से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। परिवार में विवाह संबंध के योग प्रबल रहेंगे। शत्रु आपके नाम से घबराएंगे। शत्रु पर विजय प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे।

धनु
धनु

पुराने मित्रों से मिलने के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के योग प्रबल रहेंगे। कर्ज के माध्यम से संपत्ति का निर्माण होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी किंतु आय में वृद्धि होने से पूर्ति हो जाएगी।


मकर

यह माह आपको मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। आपके प्रभाव एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष से लाभ होगा। बच्चों एवं जीवन साथी के कार्यों में रुकावटो के साथ सफलता प्राप्त होगी। माता-पिता एवं बड़ों के प्रति मन में श्रद्धा, आस्था भाव रहेंगे।

मकर
मकर

लंबी यात्रा के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। अधिक खर्च होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। किसी पर भी विश्वास नहीं करें, नहीं तो परेशानी उठाना पड़ सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम की तुलना में लाभ मिल जाएगा।


कुम्भ

यह माह आपको विशेष फल प्रदान करने वाला रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। शुभ कार्यों एवं धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग की रूपरेखा तैयार होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में अनुकूलता मिलेगी।

कुम्भ
कुम्भ

व्यापार -व्यवसाय मध्यम रहेगा किंतु आवश्यक धन लाभ जरूर हो जाया करेगा। संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। स्थाई संपत्ति से संबंधित पक्षों का निपटारा होगा। विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात होगी। संतान प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे। लंबी यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे।


मीन

इस माह में रुके हुए पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नवीन संसाधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शौक, मौज-मस्ती पर खर्च होगा। धार्मिक यात्रा के योग प्रबल रहेंगे।

मीन
मीन

संतान से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरण में सफलता के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। शुभ समाचार प्राप्ति के योग रहेंगे। उधार देने एवं लेने दोनों से बचें। साझेदारी या जमानत से संबंधित कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें। भाई परिवारजनों का स्नेह एवं सहयोग प्राप्त होगा।



Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...