Wednesday, April 1, 2026
13.8 C
London

राशिफल नवंबर 2020

जानिये राशिफल नवंबर 2020 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष:

यह माह आपके लिए धन व लाभ मान-सम्मान देने वाला होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट एवं न्यायालय से संबंधित कार्य में प्रगति के योग बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन तथा उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, रुका हुआ धन मिलेगा। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी।

मेष
मेष

जीवन साथी से सहयोग मिलेगा, किंतु पारिवारिक उलझन यथावत बनी रहेगी। मित्र से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा किसी विशिष्ट व्यक्ति से भेंट होगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रूप से नरम-गरम बना रहेगा। विवाह संबंध से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार मिलेगा।


वृषभ:

यह माह आपको अपनी सूझबूझ से लाभ प्रदान करने वाला होगा। मांगलिक एवं शुभ कार्य पर व्यय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी कामकाज से लाभ होगा। विवाह आदि में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। उन्नति के नवीन अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों से भेंट होगी।

वृषभ
वृषभ

संपर्क का लाभ मिलेगा सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन होगा। नवीन कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी, परिश्रम से कार्यों में अनुकूलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। शारीरिक कष्ट के योग बनेंगे। स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरण में सफलता प्राप्त होगी।


मिथुन:

यह माह आपके लिए मांगलिक कार्य करवाने वाला होगा। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। लंबी यात्रा के योग रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जीवन में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों से वैचारिक मतांतर हो सकते हैं। राजकीय कार्यों में भी सफलता मिलेगी। अधिक खर्च के कारण ऋण की स्थिति बन सकती है।

मिथुन
मिथुन

व्यस्ततम दिनचर्या बनी रहेगी। कामकाज की अधिकता रहेगी, नवीन कामकाज एवं नवीन व्यवसाय से संबंधित योजना बनाई जाएगी एवं उसे मूर्तरूप देंगे। विद्यार्थियों के लिए इस माह विशेष परिश्रम के उपरांत लाभ प्राप्ति के योग रहेंगे।


कर्क:

इस माह में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। उन्नति के नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा, अतिथि का आगमन होगा। वाहन सुख एवं मकान सुख में वृद्धि होगी। स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क
कर्क

संतान की ओर से सुख मिलेगा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मांगलिक एवं धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे, शेयर मार्केट में लाभ के योग रहेंगे। फिर भी आपको सावधानी से कार्य करना उचित रहेगा। कामकाज की स्थिति बढ़ेगी, कार्य का विस्तार होगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लंबी यात्रा के योग रहेंगे।


सिंह:

यह माह आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा। नया कार्य करेंगे, मनोकामना पूरी होगी। उन्नति के लिए प्रयास सफल होंगे किंतु संबंधों का लाभ नहीं मिल पाएगा। अपनों के प्रति गुस्सा रहेगा। वाहन क्रय करने के योग रहेंगे, स्वास्थ्य से संबंधित चिंता बनी रहेगी।

सिंह
सिंह

जीवन साथी की ओर से भी तनाव महसूस करेंगे राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सहयोगियों से अनबन के योग रहेंगे। माता-पिता एवं बड़ों के प्रति मन में श्रद्धा, आस्था एवं निष्ठा भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।किसी की जमानत देने से बचे।


कन्या:

इस माह में शुभ समाचार प्राप्त होंगे, अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अतिथि का आगमन बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी सामाजिक यश बढ़ेगा। मनोरंजन पर खर्च करेंगे।

कन्या
कन्या

व्यवसाय में साझेदारी शुभ रहेगी, यात्रा होगी किंतु संपत्ति से संबंधित विवाद उभर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी साक्षात्कार एवं परीक्षा में सफलता के योग रहेंगे। नवीन नौकरी के योग प्रबल बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह माह विशेष लाभकारी रहेगा।


तुला:

यह माह आपके लिए बदलाव प्रदान करने वाला होगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल परिणाम देगा कार्य। व्यवसाय में विशेष उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को कड़े परिश्रम के उपरांत लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंध में आंशिक प्रतिकूलता की संभावना तो रहेगी, किंतु फिर भी दांपत्य जीवन का आनंद उठा पाएंगे।

तुला
तुला

लंबी एवं धार्मिक यात्रा होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, उसी अनुपात में खर्च के भी योग रहेंगे। संपत्ति में वृद्धि के योग रहेंगे, घर के किसी वरिष्ठ सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। विवाह संबंध तय होने के योग रहेंगे।


वृश्चिक:

यह माह आपके लिए मांगलिक कार्य प्रदान करने वाला होगा। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। शुभसमाचार मिलेंगे। विपरीत योनि की ओर आपका आकर्षण बना रहेगा। जीवन में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों से वैचारिक मतांतर संभावित है।

वृश्चिक
वृश्चिक

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लंबी यात्रा के योग रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे, परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक अवसर प्राप्त होंगे, विवाह संबंध निर्धारण के योग प्रबल रहेंगे। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी, नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ होने के योग रहेंगे, विशिष्टजनों से भेंट होगी।


धनु:

इस माह में आपको धार्मिक कार्यों में विशेष रूप से भाग लेना पड़ेगा। संतान से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी, धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में अनुकूलता रहेगी। वाहन सुख प्राप्ति के योग रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे।

धनु
धनु

सर्दी-जुकाम एवं शीत प्रकोप से संबंधित कष्ट के योग रहेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर व्यय करेंगे। विद्यार्थियों व्यापारी बंधुओं को पुराने रुके हुए कार्यों में आशातीत सफलता प्राप्त होने के योग रहेंगे। शीघ्र लाभ प्रदान वाले व्यवसाय से लाभ के योग रहेंगे।


मकर:

यह माह आपके सोचे हुए कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला होगा। स्थाई संपत्ति के निर्माण की रूपरेखा तैयार होगी। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। चुनौती भरे कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता अर्जित होगी। संतान की ओर से कुछ तनाव महसूस करेंगे।

मकर
मकर

दांपत्य जीवन की अनुकूलता रहेगी। बुरे-बुरे सपने/विचार आएंगे, चिंता नहीं करें। नवीन नौकरी के योग रहेंगे, किंतु मनचाहे पोस्टिंग नहीं मिल पाएगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। धार्मिक कार्योंं में खर्च करेंगे, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाएंगे।


कुम्भ:

यह माह आपके लिए ऋण के माध्यम से संपत्ति संपत्ति क्रय करने के योग प्रदान करने वाला रहेगा। वाणी की वजह से अपने कई बनते हुए कार्य बिगड़ जाएंगे। ठंड़े रोग होने के योग रहेंगे। पति-पत्नीr में सामान्य वैचारिक मतभेद रहेंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी, भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे।

कुम्भ
कुम्भ

व्यावसायिक लंबी यात्रा के योग रहेंगे राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। तेजी-मंदी से संबंधित कार्य व्यवसाय से बचें। शासन की ओर से यश कीर्ति एवं सम्मान के योग रहेंगे। खर्च पर पूर्ण नियंत्रण रहेगा फिर भी शुभ धार्मिक मांगलिक कार्यों में खर्च करेंगे।


मीन:

यह माह आपके लिए विशेष चुनौती भरे कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला रहेगा किंतु आपको अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखना उतना ही आवश्यक रहेगा। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। विपरीत योनि की ओर रुझान बढ़ेगा, प्रेम प्रसंग उभरेंगे।

मीन
मीन

राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। प्रशासनिक कार्य क्षमता पूर्ण रूप से परिलक्षित होगी एवं सफलता अर्जित करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। व्यय की अधिकता रहेगी, राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग रहेंगे।



Hot this week

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Topics

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img