Wednesday, April 1, 2026
11 C
London

राशिफल सितम्बर 2020

जानिये राशिफल सितम्बर 2020 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष:

यह माह आपके लिए लाभकारी होगा। विशेष तौर से संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए विशेष सफलता के योग बनते हैं। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवर्तन संभावित है, स्थान परिवर्तन लंबी यात्रा धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे और इस अवधि में शत्रु परास्त होंगे।

मेष
मेष

किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी घर में शुभ एवं मांगलिक कार्य संपन्न होने की योग बनेंगे। आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।


वृषभ:

यह माह आपको भययुक्त वातावरण से मुक्त कराएगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। हर्ष उल्लास का वातावरण निर्मित होगा। नौकरी एवं कार्य व्यवसाय से संबंधित नए रास्ते खुलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी।

वृषभ
वृषभ

परिवार के साथ मौज मस्ती एवं आनंद में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव जरूर रहेगा फिर भी सफलता कामयाबी चरण छुएगी। झूठे आरोप का सामना करना पड़ सकता है एवं पाचन तंत्र से संबंधित कष्ट के योग बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी।


मिथुन:

भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा। समय पर बात याद नहीं रह पाएगी। स्थायी संपत्ति में सफलता मिलेगी। नवीन निर्माण के योग बनेंगे। चुनौती भरे कार्य को हाथ में लेंगे एवं सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन
मिथुन

वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफलता अर्जित करेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी तथा भाग लेंगे। झूठे आरोप का सामना करना पड़ सकता है एवं पांव में कष्ट के योग बने रहेंगे। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। शासन में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आय में अनुकूलता प्राप्त होगी।


कर्क:

इस माह में आप मौज-मस्ती पूर्ण जीवन यापन करेंगे। स्थायी संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता प्राप्त होगी। चुनौती भरे कार्यों को करने में सफलता अर्जित होगी मकान सुख की प्राप्ति के योग रहेंगे। पाचन तंत्र एवं पेट गैस से कष्ट के योग रहेंगे।

कर्क
कर्क

मामा परिवार से वैचारिक मतांतर होंगे। प्रेम के क्षेत्र में सफलता एवं विवाह संबंध होने के योग रहेंगे। राजकीय पक्ष में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति के योग एवं अपने बलबूते पर प्रगति करते हुए जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता अर्जित होगी।


सिंह:

यह माह स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग बनते हैं। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति के योग रहेंगे। संतान से संबंधित रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यश मिलेगा, स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाएंगे।

सिंह
सिंह

कार्यों में व्यवधान आएगा किंतु कार्य पूर्ण होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आय के नवीन स्रोत की प्राप्ति होगी। जिद की वजह से खर्च अधिक करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को परिश्रम के उपरांत सफलता मिलेगी।


कन्या:

यह माह आपको वाणी के माध्यम से अपने रुके हुए कार्य पूर्ण करने में सफलता प्राप्त करवाएगा। संपत्ति से संबंधित रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। न्यायालयीन प्रकरण में सफलता प्राप्त होगीं संतान से संबंधित कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

कन्या
कन्या

स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यश मिलेगा, कर्ज के माध्यम से संपत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक संपर्क का लाभ मिलेगा। तेजी मंदी के धंधे में परेशानी या हानि उठाना पड़ सकती है। लंबी यात्रा के योग रहेंगे एवं भौतिक सुख-सुविधा मनोरंजन आदि पर खर्च करना पड़ेगा।


तुला:

यह माह आपके लिए आर्थिक दृष्टि से श्रेष्ठ रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। भाई परिवार जनों का स्नेह प्राप्त होगा। सुस्वाद व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतांतर आ सकते हैं। वाणी के कारण अपने कार्यों में व्यवधान उपस्थित होगा।

तुला
तुला

राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा को पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बने रहेंगे। प्रेम-प्रसंग बढ़ेंगे एवं विवाह संबंध होने के योग प्रबल रहेंगे। सामाजिक संगठनों में पद की प्राप्ति तथा सामाजिक कार्य में यश मिलेगा। विशिष्ट जनों से भेंट होगी।


वृश्चिक:

यह माह आपको संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता प्रदान करने वाला होगा। धार्मिक एवं शुभ कार्य में भाग लेंगे। तीर्थ यात्रा के योग रहेंगे। चुनौती भरे कार्यों को करने में सफलता मिलेगी। भाई-परिवार जनों से स्नेह एवं सहयोग प्राप्ति के योग रहेंगे। किसी बड़े पद पर आसन्ननित होने के योग रहेंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक

रक्त विकार से संबंधित कष्ट रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। शेयर या तेजी मंदी से संबंधित कार्यों में परेशानी या हानि का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। मित्रों से स्नेह प्राप्त होगा भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे।


धनु:

यह माह आपको शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता तथा लेखन के क्षेत्र में लोकप्रियता प्रदान करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। संपत्ति निर्माण की रूपरेखा तैयार होगी। संतान से संबंधित कार्यों में यश मिलेगा। तकनीकी शिक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु
धनु

स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नौकरी में पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि तथा नवीन नौकरी मिलने के योग रहेंगे। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। मित्रों से स्नेह प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे।


मकर:

यह माह आपके लिए नवीन कार्य व्यवसाय के लिए प्रेरित करने वाला होगा किंतु कोई भी कार्य प्रारंभ करने से पहले उस पर लाभ हानि की विवेचना करना नितांत आवश्यक रहेगा। स्थायी संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति के योग रहेंगे।

मकर
मकर

वाणी की कारण अपने रुके हुए कार्य में बाधा उपस्थित होगी। विरोधी परास्त होंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। शुभ एवं मांगलिक कार्यों में खर्च करना पड़ेगा तथा इन कार्य में भाग लेंगे। दांपत्य जीवन की अनुकूलता रहेगी। विवाह संबंध तय होने के योग बनते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।


कुम्भ:

इस माह में आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, परंतु आप अपनी बौद्धिक कुशलता से निजात पाने में सफलता प्राप्त करेंगे। भाई तथा परिवारजनों का स्नेह एवं सहयोग प्राप्त होगा। चुनौती भरे कार्यों को आप हाथ में लेंगे और उसे युक्तियुक्त तरीके से पूर्ण करने में सफलता प्राप्त होगी।

कुम्भ
कुम्भ

शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी के साथ अनुकूलता रहेगी। गले में खराश-खांसी-सर्दी-जुकाम से कष्ट आ सकता है। दांपत्य जीवन औसत रहेगा। आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। खर्च पर पूर्ण नियंत्रण रहेगा। सामाजिक संस्था तथा संगठन के माध्यम से आपको सम्मान प्राप्ति के योग रहेंगे।


मीन:

यह माह आपको संपत्ति में वृद्धिदायक रहेगा। वाहन सुख मकान सुख में वृद्धि होगी किंतु वाणी के कारण अपने बनते हुए कार्य बिगाड़ बैठेंगे। संतान से संबंधित कार्य में अनुकूलता रहेगी। सांस संबंधी आंशिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पत्नी पक्ष से अनुकूलता रहेगी।

मीन
मीन

दांपत्य जीवन श्रेष्ठ प्रेम संबंध में वृद्धि होगी। विवाह संबंध होने के योग रहेंगे धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। लाटरी, सट्टा तेजी मंदी शेयर मार्केट से लाभ होने के योग रहेंगे। प्रबंध की क्षमता का पूर्ण उपयोग करेंगे। आती है आय के नित नए साधन की प्राप्ति के योग रहेंगे।


Subscribe us on YouTube

Hot this week

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Topics

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img