कानपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन (उत्तरांचल) द्वारा गत जून माह में भी सतत रूप से विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। व्यक्तित्व विकास एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण समिति द्वारा जूम एप पर भजन, कुकिंग, सलाद मेकिंग, एक्टिविटी, क्लासेस, ड्राइंग आदि प्रतियोगिता रखी गई।
ग्राम विकास एवं राष्ट्रीय समस्या निवारण समिति 12 शहरों द्वारा अंतर्गत 3जी (गाय, गंगा, गांव) के तहत गोविंद के खाने की व्यवस्था, शरबत मास्क, सेनेटाइजर वितरण, गौ सेवा के लिए 3100/- रुपए की धनराशि भेंटकर वृक्षारोपण किया गया। प्रादेशिक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
पर्यावरण दिवस पर 14 शहरों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। स्वास्थ्य एवं पारिवारिक समरसता समिति द्वारा इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष मंजू हरकुट ने बताया कि अन्य समितियों ने भी विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया।
Subscribe us on YouTube










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.