चाणेगांव। प्रदेश माहेश्वरी सभा ओर से दिए जाने वाला राज्य स्तरीय स्वर्गीय सेठ सीताराम सुखदेव बिहाणी बंगडीवाला विशेष प्रतिभा सन्मान पुरस्कार चाणेगांव, महाराष्ट्र निवासी विठ्ठलदास बालकिसन आसावा को प्रदान किया गया।
उन्हें कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में माजी मंत्री विधायक विजयराव देशमुख, उद्योगपति लक्ष्मीकांत सोमाणी, बंगडीवाला उद्योग समूह के जितेंद्र बिहाणी के करकमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष मधुसूदन गांधी (डोंबिवली), प्रदेश मंत्री सत्यनारायण सारडा (जालना), सतीश चरखा (जळगाव), जुगलकिशोर लोहिया (परळी वैजनाथ), भिकुलाल मर्दा (इचलकरंजी), जिलाध्यक्ष जवाहर जाजू (मंगलवेढा), मंत्री किरणकुमार राठी, महासभा प्रतिनिधि चंद्रकांत तापड़िया आदि कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.