आर्णी (यवतमाल)। जिला माहेश्वरी संगठन एव आर्णी माहेश्वरी संगठन द्वारा समाज का वंशोत्पत्ती पर्व ‘महेश नवमी’ जनसेवा गतिविधियों के आयोजन के साथ मनाया गया। इसमें कोरोना संक्रमण को लेकर कार्य कर रहे पूलिस, नगरपरिषद, स्वास्थ, पेयजल विभाग आदि के कर्मचाारियों व अधिकारियों को रोग प्रतिकारक शक्ति बढाने के लिये आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सुझाई गई आर्सेनिक अल्बो 30 दवाई की बाटलो का वितरण किया गया।

जिला माहेश्वरी संघटन एव आर्णी माहेश्वरी मंडल द्वारा आर्णी नगरपरिषद मे नपं के उपाध्यक्ष कादर इसाणी, जलापूर्ति समिति सभापति पार्षद लक्ष्मण पठाडे, मुख्याधिकारी अमोल माळकर, जिला माहेश्वरी संघटन के अध्यक्ष, कृषी उपज मंडी के संचालक पवन पनपालिया, विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संघटन के कार्यसमिति सदस्य व जिला वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश माहेश्वरी, आर्णी माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष सुभाष राठी सचिव प्रदीप राठी ने आदि ने घर – घर जाकर भी इन दवाओं का वितरण किया गया।
Subscribe us on YouTube














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.