Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
ramgopal mundra

रामगोपाल मूंदड़ा का किया स्वागत

उज्जैन। अभा माहेश्वरी महासभा के पूर्व उपसभापति रामगोपाल मूंदड़ा अपनी निजी यात्रा के अंतर्गत श्री माहेश्वरी टाईम्स कार्यालय पधारे। इस अवसर पर सम्पादक पुष्कर बाहेती, ऋषिमुनि पत्र के प्रबंध संपादक मुनि बाहेती सहित श्री माहेश्वरी टाईम्स परिवार द्वारा श्री मूंदड़ा का स्वागत किया गया।

श्री मूंदड़ा ने इस अवसर पर श्री माहेश्वरी टाईम्स द्वारा समाज को दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री मूंदड़ा को श्री माहेश्वरी टाईम्स के सम्पादकीय सलाहकार (मानद) पद से सम्मानित भी किया गया।