Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
hariprakash rathi awarded

हरिप्रकाश राठी अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत

काहिरा। सृजनगाथा डॉट कॉम द्वारा इजिप्ट, काहिरा में प्रायोजित 19 वे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में गत 7 जून को हुए एक भव्य कार्यक्रम में जोधपुर के कथाकार हरिप्रकाश राठी को ‘सृजनगाथा डॉट सम्मान‘ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें कहानी विधा में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु दिया गया।

इस समारोह में देशभर से 55 से अधिक साहित्यकार एवं स्थानीय प्रवासी भारतीय भी उपस्थित थे। श्री राठी ने अब तक करीब 150 कहानियां लिखी हैं जो उनके दस कहानी-संग्रह में शामिल हैं। वे एक स्तंभ लेखक भी हैं एवं उनके गत बीस वर्षों में 500 से अधिक राजनैतिक, सामाजिक विषयों पर आलेख भी प्रकाशित हुए हैं।

पूर्व में भी उन्हें अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है। श्री राठी जोधपुर शहर में अनेक सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हैं। श्री राठी ने आज समारोह के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भी की। अपने उद्बोधन में उन्होंने साहित्य की घटती रुचि एवं उसके निवारण के भी अनेक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।