Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
Sanika-Sachin-Biyani

फ्रांस दीप-प्रतियोगिता में सानिका बियानी का चयन

फ्रांस। भारतीय मूल के लोगों का वैश्विक संगठन (GOPIO) द्वारा कैरिबियाई द्वीपों के पास फ़्रांसिसी क्षेत्र में गुआदेलूप (Guadeloupe, France) द्वीप पर दिवाली 2022 के अंतर्गत इसमें International Ambassador For Diwali 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 देशों से भारतीय मूल के प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें उन्हें शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम और भारतीय संस्कृति पर भाषण देना था। सानिका सचिन बियाणी का म्यांमार से चयन हुआ और उन्होंने म्यांमार का प्रतिनिधित्व किया।

सानिका ने अपने भरतनाट्यम कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और दूसरा पुरस्कार जीतकर म्यांमार और माहेश्वरी का नाम ऊंचा किया। सानिका ने अपनी मां सोनाली के साथ 18 से 27 अक्टूबर तक फ्रांस की यात्रा की। उनका पेरिस का एक दिवसीय दौरा भी था।

साथ ही, म्यांमार के लिए भारतीय राजदूत श्री विनयकुमार ने भी सानिका को सम्मानित कर बधाई दी। सानिका के लिए पूरी यात्रा, हवाई किराया, होटल आयोजकों द्वारा प्रायोजित किया गया था। सानिका, सचिन और सोनाली बियाणी की बेटी हैं व डॉ अशोक बियानी, कासोदा जलगाँव की पोती हैं। वर्तमान में सचिन गत 12 वर्षों से म्यांमार में निवासरत हैं।