Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
aditi maheshwari

अदिति माहेश्वरी का हॉकी राष्ट्रीय टीम में चयन

मंदसौर। माहेश्वरी समाज की होनहार हॉकी खिलाड़ी अदिति सुपुत्री अभिनव माहेश्वरी ने गुजरात में आयोजित 36 वें सीनियर नेशनल गेम्स 2022 मे मध्यप्रदेश की ओर से गोलकीपर के रूप में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। अदिति माहेश्वरी के उक्त प्रदर्शन एवं पूर्व में किए गए प्रदर्शन को दृष्टिगत रखते हुए उनका चयन भारत की जूनियर टीम हेतु प्रशिक्षण केम्प बैंगलौर के लिए हुआ है।

अदिति माहेश्वरी का वर्ष 2017 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित भारत की नंबर 1 महिला हॉकी एकेडमी ग्वालियर से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु चयन हुआ। उसके पश्चात अदिति ने अपने खेल मे समर्पित भाव से मेहनत करते हुए निरंतर प्रगति की तथा कई नेशनल प्रतियोगिताओं मे मध्यप्रदेश राज्य की ओर से अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष प्रशिक्षण हेतु दो बार क्रमश: वर्ष 2018 में इंग्लैंड और नेदरलैंड तथा वर्ष 2022 मे बैल्जियम और नेदरलैंड विदेश जाने का भी मौका मिला।