Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
shraddha bajaj

राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए श्रद्धा बजाज का चयन

शाजापुर। मात्र 12 साल की प्रतिभा श्रद्धा-सचिन बजाज ने औरंगाबाद में आयोजित महाराष्ट्र स्टेट सीनियर महिला चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके साथ श्रद्धा बजाज को कोल्हापुर में होने वाली आगामी एमपीएल 48 वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप 2022 में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। भारत के सबसे शीर्ष टूर्नामेंट में से एक उक्त राज्य चैंपियनशिप में नागपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें चुना गया था।