सूरत। समाज सदस्य अरविंद सोनी की कक्षा 7वीं में अध्ययरत सुपुत्री आराध्या सोनी ने ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित राज्य व राष्ट्र स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किये। इसके अंतर्गत आराध्या ने राज्य स्तर पर ग्रुप-ए में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा में उन्हें राष्ट्रपति के हाथों सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के लिये भारत सरकार के उपक्रम ‘‘पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि.’’ द्वारा आराध्या को राज्य स्तर पर द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.