Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
rajendra prasad laddha

राजेंद्र प्रसाद लड्ढा बनें राजस्थान के नए महाधिवक्ता

नागौर। वरिष्ठ एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद लड्ढा को 19वें महाधिवक्ता के रूप में महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार को नियुक्ति के लिए अनुमोदित किया।

नागौर जिले की परबतसर के रीड गांव में स्व. श्री गंगाप्रसाद लड्ढा के यहां 4 जून 1962 को जन्में श्री लड्ढा ने गांव से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1981 में B.Com, 1985 में राजस्थान यूनिवर्सिटी से की LL.B., 1986 में फिर CA बनें।

24 अगस्त 1985 को BCR में Advocate के रूप में कराया नामांकन। तब से राजस्थान हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते-करते 1972 से 1978 तक विभिन्न प्रकार के अनेकों पुरस्कार किए प्राप्त किए। 1980 में CA Institute ने बेस्ट स्पीकर का अवार्ड भी प्रदान किया। पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा ने श्री लड्ढा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।