Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!

हाई-प्रोटीन ठंडाई चीज़केक

गर्मी की छुट्टियों में सभी बच्चे लोग को कुछ ना कुछ हटकर खाना, नाश्ता या मिठाई चाहिए ।
तो चलिए आज बच्चों के मनपसंद बनाते हैं …हाई-प्रोटीन ठंडाई चीज़केक (बिना बेक किए) वो भी अपने घर में ,
श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें:

सामग्री

बेस (क्रस्ट) के लिए: १ कप डाइजेस्टिव बिस्कुट (चूरा किया हुआ), १/४ कप बादाम का पाउडर (प्रोटीन और क्रंच के लिए), ३ चम्मच पिघला हुआ मक्खन या घी
चीज़केक फिलिंग के लिए: १- १/५ कप ताज़ा नरम पनीर (मैश किया हुआ), १ कप गाढ़ा टंगा हुआ दही (Hung Curd), १/२ कप पिसी हुई चीनी, ३-४ चम्मच ठंडाई पाउडर, २ चम्मच हल्का गर्म दूध (केसर भिगोया हुआ), १ चम्मच अगर-अगर पाउडर (शाकाहारी जिलेटिन) ३ चम्मच पानी में घोला हुआ
गार्निश के लिए: कटे हुए पिस्ता और बादाम, सूखी खाने योग्य देसी गुलाब की पंखुड़ियां

विधि

  • बेस तैयार करें: एक बाउल में बिस्कुट का चूरा, बादाम पाउडर और पिघला हुआ मक्खन अच्छी तरह मिला लें। एक चौकोर बेकिंग पैन में बटर पेपर (पार्चमेंट पेपर) लगाएं और इस मिश्रण को पैन के बेस में समान रूप से दबाकर सेट कर दें। इसे १५ मिनट के लिए फ्रिजर में रख दें।
  • फिलिंग बनाएं: एक ब्लेंडर में पनीर, गाढ़ा दही, पिसी चीनी, ठंडाई पाउडर और केसर वाला दूध डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह एकदम स्मूद, क्रीमी और बिना गांठ वाला न हो जाए। अगर-अगर तैयार करें। एक छोटे पैन में अगर-अगर और पानी के घोल को धीमी आंच पर गर्म करें। इसे लगातार चलाते रहें जब तक कि इसमें उबाल न आ जाए और पाउडर पूरी तरह से घुल न जाए। मिश्रण को सेट करें। गर्म अगर-अगर के घोल को तुरंत चीज़केक के बैटर में डालें और ब्लेंडर को एक बार फिर से चलाकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस क्रीमी बैटर को ठंडे किए हुए बिस्कुट बेस के ऊपर डालें। एक स्पैटुला से इसे ऊपर से चिकना कर लें। ठंडा करें। हवा के बुलबुले निकालने के लिए पैन को हल्का सा टैप करें। इसे पूरी तरह सेट होने के लिए कम से कम ४-६ घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • प्लेटिंग के लिए : बटर पेपर की मदद से चीज़केक को सावधानी से बाहर निकालें। एक तेज़ चाकू को गर्म पानी में डुबोएं, पोंछ लें और चीज़केक को साफ आयताकार बार्स में काट लें (एकदम साफ कट के लिए हर बार चाकू को पोंछ लें)। इन बार्स को एक लकड़ी के प्लैटर या डार्क प्लेट पर सजाएं। हर बार (bar) के आधे हिस्से पर तिरछे आकार में कटे हुए पिस्ता, गुलाब की पंखुड़ियां लगाएं ताकि यह देखने में एकदम शानदार लगे।


Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.