Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!

वन भोज का हुआ आयोजन

सावन के महीने में माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर द्वारा वन भोज का आयोजन गत 24 जुलाई को अमलेश्वर में दम्मानी फार्म हाउस में कृष्ण वाटिका में किया गया। इसमें समाज की करीब 80 महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। विभिन्न गेम, लकी ड्रॉ और हाउजी खिलाए गए और इसके साथ ही साथ रेन डांस का भी आयोजन किया गया। वन भोज में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मध्यांचल की ज्योति राठी, राष्ट्रीय संचालिका उषा मोहता, अध्यक्ष संगीता चांडक, सचिव प्रगति कोठारी के साथ-साथ सलाहकार मधुलिका नथानी, सुनीता लड्ढा आदि ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता दम्मानी, भावना मर्दा, नीता बजाज, शशि मोहता, नीता केला, शशि सारडा, रेखा करवा, नंदा भट्टर आदि सदस्याओं ने सहयोग दिया।


Subscribe us on YouTube