Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
तिरुपति बालाजी में दीपदान
तिरुपति बालाजी में दीपदान

तिरुपति बालाजी में दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ज्यों ही सूर्य देवता अस्ताचल की ओर बढ़े गुमाश्ता नगर स्थित श्री तिरुपति बालाजी वैंकटेश देवस्थान मंदिर का आँगन टिमटिमाते दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुँच कर दीपदान की परंपरा का निर्वाह किया।

मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी पुरुषोत्तम पसारी व रामस्वरूप मूंदरा ने बताया कि झालरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री घनश्यामाचार्य जी की पवन प्रेरणा से यह उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबू झंवर, गोपालदास राठी, विपिन मुछाल, कैलाश लखोटिया, अजय सोमानी आदि कई श्रद्धालु मौजूद थे।


Subscribe us on YouTube