रोज सुबह खाली पेट एक मोरावला खाने से गैस की परेशानी दूर होती है और इसमें आर्यन की मात्रा ज्यादा होने के कारण एनीमिया भी दूर होता है।
सामग्री- 6 आंवले, 1 कटोरी गुड़ (कद्दूकस किया हुआ), 1 चम्मच ईलायची पावडर, 5 लौंग, 3 टुकडे दालचीनी के।
विधि- सब से पहले आंवले अच्छे से थोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें। अब आंवले के ऊपर सब बाजू से चाकू से या काटा चम्मच से बारीक-बारीक होल कर दें। अब एक पतेले में ये आंवले लें और पतेले को कुकर में रखकर, आंवला को पका लें। पांच सिटी आने दें। गुड़ को कद्दुकस कर लें। अब गरम आंवले में ही गुड़ डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
गुड़ पूरी तरह से पिघल जाने के बाद, पतेले को गैस पर रख दें, आंच धीमी रखें। अब इसमें इलायची पावडर, लौंग और दालचीनी डालें। गुड़ की चाशनी गाढ़ी होने तक (२ तार वाली) आंवले को पका लें और फिर गैस की फ्लैम को बंद कर दें। मोरावला ठंडा होने के बाद उसे सूखी कांच की शीशी में भरकर रख दें।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.