भारतीय संस्कृति में सेवा कार्यों को बहुत महत्त्व दिया गया है और जल सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती है। ये विचार नगरपरिषद सभापति मंजू चेचानी ने ए पी महेश बैंक परिवार द्वारा संचालित जल मंदिर के शुभारम्भ के अवसर पर व्यक्त किये। प्रबंधक राजेश जैन ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि बैंक ने अल्पसमय में ही 70 करोड़ रूपए का व्यवसाय प्रदान किया है। शंकर सोनी, मुकेश चेचानी, श्रीलाल कोगटा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त प्रबंधक मदन खटोड़ ने किया। इस अवसर पर अंकुर सोमानी, गौरव कुमार, गौरव जैन, महावीर सोमानी, शुभ साबू आदि कई गणमान्यजन उपस्थित थे।
Subscribe us on YouTube










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.