पढ़िए श्री श्याम जी जाजू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) का समाजबंधुओं के लिए सन्देश।
प्रिय बन्धुओं एवं बहनों,
जय महेश
पूरा विश्व कोरोना महामारी के वैश्विक संक्रमण काल से गुजर रहा है। समस्त देशवासियों को स्वयं को भी बचना है दूसरो को भी बचाना है।
इसी कार्यकाल में माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस 31 मई 2020 को सम्पन हुआ। पूरे देश में वर्तमान संकेतों का ध्यान रखते हुए यह कार्यक्रम पूजा अर्चना व धार्मिक विधि के साथ घर घर मे हमने सुशोभित किया। महेश नवमी की हमारी पुरानी परिपाठी है।
हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने तब से महेश नवमी की शुभकामानाए देते आये है। प्रधानमंत्री जी के शुभकामना संदेश पर आप सभी ने 5000 कमेंट्स, 15000 ट्वीट, 125000 लाइक्स कर अपनी भावना डिजिटल माध्यमों से व्यक्त की है। समाज की विराट संगठित शक्ति का परिचय देने का यह एक प्रयास था। बड़ी खुशी की बात है की सभी समाज बंधन ने अपना सहयोग दिया है इसलिय मैं आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। आप सभी समाज बंधुओ का हार्दिक अभिनन्दन।
शेष शुभ।
भवदीय
श्याम जाजू
आप सभी को महेश नवमी की मंगलकामनाएं। यह पर्व हमें जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव और मां पार्वती से मेरी प्रार्थना है कि वे समस्त देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2020
Subscribe us on YouTube









Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.