मध्य उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की व्यक्तित्व विकास एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण समिति द्वारा दो प्रादेशिक बैठकों का आयोजन किया गया व प्रतियोगिता ‘‘रंगोली बनाओ अपने द्वार’’ का आयोजन किया गया। इसी के साथ कई सेवा गतिविधि का आयोजन भी किया गया। ग्राम विकास एवं राष्ट्रीय समस्या निवारण समिति द्वारा पर्यावरण दिवस पर कानपुर, झांसी, मैनपुरी, उरई आदि जिलों में पौधारोपण कर बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई।
लोकडाउन में जिला मैनपुरी महिला मंडल अध्यक्षा ने अपने घर के बाहर गायों के लिए पानी तथा भूसे की व्यवस्था की। स्वास्थ्य एवं पारिवारिक समरसता समिति द्वारा योग दिवस पर 2 दिवसीय योगा प्रशिक्षण जूम एप पर प्रशिक्षिका शोभा मंधाना द्वारा दिया गया। महिला अधिकार एवं सशक्तिकरण समिति द्वारा प्रदेश की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उनके उत्पादनों का प्रचार-प्रसार किया गया।
बाल विकास एवं किशोरी विकास समिति के अंतर्गत 22 जून से 27 जून तक सृजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी प्रकार अन्य समितियों की गतिविधि भी सतत जारी रही। उक्त जानकारी अध्यक्ष प्रीति तोषनीवाल व सचिव सीमा झँवर ने दी।
Subscribe us on YouTube














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.