Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
मंगल का राशि परिवर्तन

क्या परिवर्तन लाऐगा मंगल का राशि परिवर्तन

मंगल गृह का 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे राशि परिवर्तन होगा। मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे। मंगल मेष राशि में करीब 60 दिन रहेंगे यानी 22 फरवरी तक मेष राशि में रहने के बाद शुक्र की वृषभ राशि में चले जाएंगे। मेष राशि अर्थात स्व राशि में मंगल का यह गोचर ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है। जानिए क्या परिवर्तन लाऐगा मंगल का राशि परिवर्तन?

मेष:

इस राशि वालों को अपने लक्ष्यों में सफलता हासिल होगी। इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा लव-लाइफ में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है।

वृषभ:

इस राशि वालों के जातक इस गोचर के दौरान वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विवाद होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मिथुन:

इस राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आमदनी भी बढ़ेगी। तरक्की भी मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात और यश व मान बढ़ेगा।

कर्क:

इस राशि वालों की इस गोचर के दौरान आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।

सिंह:

इस राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।

कन्या:

इस राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा। करियर में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को भी मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

तुला:

इस राशि के जातकों को बिज़नेस में लाभ होगा। प्रमोशन का योग बनेगा। इस गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी।

वृश्चिक:

इस राशि वालों की आमदनी में इज़ाफ़ा होगा। इसके साथ ही नौकरी का भी योग बन सकता है। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

धनु:

इस राशि वालों को संतान की तरफ से लाभ मिलेगा। बेवजह खर्च बढ़ सकता है।

मकर:

इस राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकतें हैं।

कुम्भ:

इस राशि वालों का भाग्य साथ देगा। इस दौरान रुके हुए कार्य भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन:

इस राशि वालों के लिए यह गोचर मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। तरक्की के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति में थोड़ा दबाव बढ़ेगा।