रमेश बंग के हाथ फिर महेश बैंक की बागडोर

Date:

हैदराबाद। बहुप्रतिक्षित महेश बैंक के चुनाव परिणाम अंततः उच्च न्यायलय के कानूनी-दांवपेच, आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के बीच जारी कर दिए गए। इन चुनाव परिणाम में संस्थापक पैनल (रमेश बंग) ने 10 निदेशक पद और फाउंडर्स पैनल (भगवती देवी बलदेवा) ने 5 निदेशक पद हासिल किए।

रमेश बंग
रमेश बंग

जारी चुनाव परिणाम में संस्थापक पैनल के रमेश कुमार बंग (7812 मत), मुरली मनोहर पलोड़ (7273 मत), लक्ष्मीनारायण राठी (7195 मत), पुरुषोत्तमदास मांधना (7148 मत), गोविन्द नारायण राठी (7053 मत), रामप्रकाश भंडारी (6963 मत), बृजगोपाल असावा (6767 मत), पुष्पा बूब (6726 मत), बद्रीविशाल मूंदड़ा (6588 मत), प्रेम कुमार बजाज (6488 मत) ने जीत हासिल की।

इसी प्रकार फाउंडर्स पैनल की ओर से भगवती देवी बल्दवा (7575 मत), कैलाश नारायण भांगड़िया (7170 मत), अनिता सोनी (7021 मत), भगवन पंसारी(6736 मत) और अरुण कुमार भांगड़िया (6689 मत) ने सफलता हासिल की।


रमेश बंग

संस्थापक पैनल ने मनाया जश्न

चुनाव परिणाम जारी होते ही महेश बैंक के 15 निदेशक पदों में से 10 निदेशक पद हासिल करने के प्रति संस्थापक पैनल की ओर से गृह्कल्पा परिसर में जमकर जश्न मनाया गया। पैनल के निर्वाचित उम्मीदवारों का उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और बैंड-बाजे व आतिशबाजी के साथ रैली निकाली गई। गृह्कल्पा से निकली यह रैली बेगम बाज़ार जाकर समाप्त हुई।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...