Wednesday, April 1, 2026
13.8 C
London

राशिफल फरवरी 2021

जानिये राशिफल फरवरी 2021 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

यह माह आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। इस माह में सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न होगा। स्थाई संपत्ति से सम्बंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। न्यायलयीन प्रकरण में सफलता मिलने के योग रहेंगे।

मेष
मेष

पुराने दोस्तों से एवं रिश्तेदारों मुलाकात होगी। हर्ष उल्लास का वातावरण निर्मित होगा। यात्रा के योग प्रबल रहेंगे। जान पहचान का क्षेत्र विस्तृत होगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा।

कृषक वर्ग को विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी पेशा वर्ग को आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होगी।


वृषभ

इस माह में आपको पुराने कार्यों में परेशानी के साथ सफलता मिलने के योग प्रबल रहेंगे। पाचन तंत्र से सम्बंधित कष्ट के योग का सामना करना पड़ेगा। धार्मिल यात्रा-तीर्थ यात्रा के योग प्रबल रहेंगे। नित नवीन व्यंजन का लुत्फ़ उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आसानी से सफलता मिलने के योग प्रबल रहेंगे।

वृषभ
वृषभ

विवाह सम्बन्ध तय होने के योग रहेंगे व प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। सुखद दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति के योग एवं दाम्पत्य जीवन के सुख आनंद का लाभ उठाएंगे।

नवीन कार्य व्यवसाय में सफलता मिलने के योग प्रबल रहेंगे, विरोधी परास्त होंगे।


मिथुन

यह माह आपको स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरण में सफलता प्रदान करने वाला होगा। नए कार्य व्यवसाय में वृद्धि के योग रहेंगे। आय के नवीन स्त्रोत की प्राप्ति होगी। विरोधी नई -नई रचना करेंगे, परंतु वे सफल नहीं हो पाएंगे। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। नवीन मित्र से लाभ होगा।

मिथुन
मिथुन

दूर देश की यात्रा के योग प्रबल रहेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को अनुकूलता रहेगी। पाचन तंत्र से कष्ट के योग का सामना करना पड़ेगा। घर के बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। जिस तेजी से आय होगी, उतनी ही तेजी से खर्च के द्वारा धन खर्च होगा।

कृषक वर्गों को आय में वृद्धि होगी।


कर्क

यह माह आपको शुभ कार्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। विवाह संबंध तय होने के योग, दांपत्य जीवन की प्राप्ति, पति-पत्नी में लंबे समय से चली आ रही अनबन से मुक्ति मिलेगी। न्यायालयीन प्रकरणों में भी सफलता मिलने के लिए योग प्रबल रहेंगे। धार्मिक भावना से परिपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क
कर्क

आय के नए स्रोत की प्राप्ति होगी। तीर्थ यात्रा के योग रहेंगे। पाचन तंत्र से कष्ट के योग रहेंगे। मित्रों से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी।

दिया हुआ पैसा प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।


सिंह

यह माह आपके लिए भूमि भवन से संबंधित प्रकरणों में अनुकूलता प्रदान करने वाला होगा, भाग्य का उदय होगा। नौकरी में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा पदोन्नति होगी। स्थान परिवर्तन होगा। आय के नए स्रोत की प्राप्ति होगी। किसी विषय को लेकर मन उदास रहेगा। ऊपर से चुपचाप एवं शांत जरूर दिखाई देंगे किंतु मन में बेचैनी बनी रहेगी।

सिंह
सिंह

अज्ञात भय बना रहेगा। राजकीय पक्ष से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। राजनीतिक संपर्क का लाभ मिलेगा। हड्डी एवं दाढ़-दांत से कष्ट के योग रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे।

भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। लंबी यात्रा एवं मनोरंजन के संसाधनों पर खर्च करना पड़ेगा।


कन्या

यह माह आपको पुराने रुके हुए कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला होगा। संतान से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। पाचन तंत्र कष्ट, पेट गैस की व्याधि का सामना करना पड़ेगा किंतु धार्मिक यात्रा एवं शुभ कार्यों में खर्च के योग रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता व यश कीर्ति मिलेगी।

कन्या
कन्या

स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय के नवीन स्त्रोत की प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे।

किसी विशेष तकनीकी शिक्षा प्राप्ति के योग रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग प्रबल बने रहेंगे विरोधी परास्त होंगे।


तुला

यह माह आपके लिए राजकीय पक्ष के सहयोग से परिपूर्ण रहेगा। शासन सत्ता में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। राजनेताओं के संपर्क का लाभ मिलेगा। स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरण में सफलता मिलेगी। तेजी मंदी से संबंधित प्रकरण में विशेष लाभ प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे। समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे एवं दान देना होगा।

तुला
तुला

संतान से संबंधित प्रकरण में सफलता मिलेगी। राजकीय पक्ष से पुरस्कार प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे किंतु पति-पत्नी में वैचारिक मतांतर बने रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अनुकूलता रहेगी।

कृषि-कृषक वर्ग को कठिन परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होगी।


वृश्चिक

यह माह आपको विरोधी पर विजय प्रदान करने वाला होगा । न्यायालय के प्रकरण में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साहसिक कार्य करेंगे। रक्त विकार से संबंधित कष्ट का सामना करना पड़ेगा। चुनौती भरे कार्य को हाथ में लेकर पूर्ण कर विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक
वृश्चिक

धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। भाई परिवारजनों का स्नेह एवं सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे। यादाश्त कमजोर रहेगी। हड्डी एवं दाढ़ दांत से संबंधित कष्ट के योग प्रबल रहेंगे।

लंबी यात्रा होगी शिक्षा में अनुकूलता रहेगी। कृषक वर्ग को लाभ होगा।


धनु

यह माह आपके लिए विशेष लाभ देने वाला होगा। विगत कुछ वर्षों से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। सोचे कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। हर्ष उल्लास का वातावरण निर्मित होगा। आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता की प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे।

धनु
धनु

आय के नवीन स्त्रोत की प्राप्ति, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि, आर्थिक संपन्नता में वृद्धि, रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। नवीन मित्र बनेंगे मित्रों से लाभ एवं सहयोग की प्राप्ति, परिवार जनों से भी सहयोग-स्नेह प्राप्त होगा। हर्ष उल्लास का वातावरण निर्मित होगा।

नवीन यात्रा एवं सुखद यात्रा के योग प्रबल बने रहेंगे, स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी।


मकर

इस माह में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रत्येक कार्य में रुकावट आएगी किंतु अंतः तक कार्य में सफलता प्राप्त जरूर हो जाया करेगी विवाह संबंध होने के योग, लंबी यात्रा के योग तथा मकान एवं स्थाई संपत्ति के निर्माण से आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा।

मकर
मकर

पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी स्थान परिवर्तन होगा किंतु परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में स्वास्थ्य संबंधित एवं गलत निर्णय होने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

घर में बुजुर्गों की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। हड्डी एवं पांव में तकलीफ का सामना करना पड़ेगा।


कुम्भ

यह माह आपको मानसिक समस्याएं प्रदान करने वाला होगा परंतु जिस प्रकार से परेशानी आएगी उसी प्रकार से निवारण भी हाथों-हाथ हो जाएंगे केवल समय लगेगा और एक विशेष समय के लिए तनाव का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा के योग, घर में में शुभ एवं मांगलिक कार्य होंगे।

कुम्भ
कुम्भ

पाचन तंत्र से संबंधित कष्ट का सामना करना पड़ेगा। सुस्वाद उत्तम भोजन का लुत्फ उठाएंगे। चुनौती भरे कार्यों को हाथ में लेना और कर देने से विशेष सफलता और उत्साह की प्राप्ति होगी।

वाणी के कारण कार्यों में व्यवधान एवं विलंब होगा। खर्च पर पूर्ण नियंत्रण रहेगा।


मीन

यह माह आपके लिए आय में वृद्धि कारक रहेगा। इस माह में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्त्रोत की प्राप्ति होगी। नवीन कार्य व्यवसाय होगा। बेरोजगारों को लाभ होगा किंतु संतान से संबंधित प्रकरण में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आय के नवीन स्त्रोत के कारण घर से दूर जाना पड़ेगा।

मीन
मीन

तेजी मंदी से संबंधित प्रकरण में सफलता मिलेगी। लाटरी सट्टा शेयर बाजार आदि में निवेश करने से पहले एक बार विचार अवश्य कर लेवे। पाचन तंत्र से कष्ट धार्मिक यात्रा के योग प्रबल बने रहेंगे। आंखों से कष्ट के योग रहेंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

परिवार में नवीन विवाह संबंध के योग प्रबल रहेंगे। दांपत्य जीवन मैं अनुकूलता रहेगी।


Hot this week

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Topics

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img