Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
भेंट की एम्बुलेंस

राठी परिवार ने भेंट की एम्बुलेंस

आणंद (गुजरात)। अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य श्याम सुन्दर राठी आणंद (गुजरात) द्वारा एक सादे समारोह में गत 15 जून को श्री कृष्णा हॉस्पिटल, आणंद (गुजरात) को रोगियों की सेवा हेतु वातानुकूलित एम्बुलेंस भेंट की गई। यह एम्बुलेंस ऑटो लोडिंग स्ट्रेचर के साथ अति आधुनिक जीवन बचाव उपकरणों से लेस है। इस अवसर पर हॉस्पिटल के प्रमुख अधिकारी तथा ट्रस्टी सहित परिवार के सदस्य इनके पुत्र शैलेश राठी एवं दामाद कृष्ण कुमार बंग आदि उपस्थित थे।

श्री राठी ने 3 साल पहले आँखों के उपचार हेतु सभी नवीनतम उपकरणों के साथ आई वार्ड भी इस हॉस्पिटल को भेंट किया था। श्री कृष्णा हॉस्पिटल 1000 से भी अधिक बेड की क्षमता के साथ आधुनिक उपकरणों से युक्त आणंद (गुजरात) में पिछले 40 वर्षों से सेवारत है। इस हॉस्पिटल की गणना गुजरात के प्रमुख हॉस्पिटलों में है।

पिछले वर्ष नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में राठी परिवार ने पोलियो से पीड़ित की सेवार्थ आणंद पोलियो निदान कैम्प का आयोजन किया। इस आयोजन का 100 से अधिक पीड़ितों ने लाभ उठाया। जरूरतमंद रोगियों को व्हील चेयर, बैसाखी तथा क्लिपर्स दिए गए। श्री राठी का मानना है की रोगियों एवं पीड़ितों की सेवा ही मानव सेवा है।